बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज (30 अक्तूबर) को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन अपने नए जीवन में प्रवेश करने को लेकर काजल के मन में भी हर आम लड़की की तरह ही ख्याल आ रहे हैं। उनकी हालिया की हुई सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर तो यही लगता है।
दुल्हन बनने से पहले काजल अग्रवाल ने साझा की खास तस्वीर, लिखा- 'तूफान से पहले की शांति'
दरअसल हाल ही में काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर काजल के दुल्हन बनने से कुछ समय पहले की है। तस्वीर में काजल सजी हुई तो दिख रही हैं लेकिन उन्होंने शादी के जोड़े की जगह बाथ गाउन पहना हुआ है। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजल ने लिखा है, 'तूफान से पहले की शांति।'
काजल की इस तस्वीर और साथ में लिखे हुए कैप्शन को देखकर यही लगता है कि काजल भी आम दुल्हन की तरह ही इस समय काफी नर्वस हैं। काजल के मन में भी अपनी नई जिंदगी को शुरू करने को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में काजल बिल्कुल शांत बैठी हैं।
View this post on Instagram
Calm before the storm 🤍#kajgautkitched
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
बता दें कि बीते दिन काजल की मेहंदी और हल्दी की रस्म भी हुई है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। काजल ने अपनी हल्दी की रस्म में पीले रंग का पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वहीं शादी की रस्मों के लिए वेन्यू पर जाने से पहले भी काजल फोटोग्राफर्स को पोज देती देखी गईं। काजल ने इस दौरान गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। उनके साथ उनकी मां वीना भी मौजूद थीं। बता दें कि काजल और गौतम लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि काजल ये बात सभी से छुपाकर रखी थी।
पढ़ें: इरफान खान के बेटे से सोशल मीडिया यूजर ने मांगी मदद, बाबिल ने दी ये प्रतिक्रिया