बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मेहंदी के बाद अब उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी माला और इयररिंग्स पहने हुए हैं।
Kajal Aggarwal Marriage: काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, पीले रंग की ड्रेस में दिख रहीं बेहद खूबसूरत
काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी करेंगी। कोरोना काल को देखते हुए केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। सोशल मीडिया पर काजल के प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
A post shared by KAFAWA (@wekafawa) on
काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ तस्वीरों में काजल जमकर डांस भी करती नजर आ रही हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य आस पास खड़े हैं। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में पीले रंग का हार्ट पोस्ट किया।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
बीते दिन काजल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में वो हाथ में मेहंदी लगाए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का फ्लोरल सूट पहना। साथ ही गोल्डन इयररिंग्स उन पर खूब जच रहे थे।
बता दें कि काजल अग्रवाल ने अपनी शादी की जानकारी खुद ही दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्तूबर, 2020 को मुंबई में हमारे परिवार के लोगों के बीच एक निजी समारोह में शादी कर रही हूं। इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी खुशियों को प्रभावित किया है, लेकिन हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने को लेकर काफी रोमांचित हैं, और हमें पता है कि आप भी हमारे साथ खुश हैं।‘