तनुश्री दत्ता ने जब से यौन शोषण के आरोप लगाए हैं तब से एक से बाद एक लगातार खुलासे हो रहे हैं। आए दिन इन आरोपों में बॉलीवुड के कई चेहरे फंसते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सिंगर कैलाश खेर भी इन आरोपों का शिकार हो चुके हैं। कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप पत्रकार नताशा हेमरजानी के अलावा विदेशी पत्रकार ने भी लगाए हैं। जिस पर अब कैलाश खेर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई दी है।
यौन शोषण के आरोपों पर कैलाश खेर ने अब दी सफाई, बोले - 'गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश खेर ने कहा - 'जब इन आरोपों का पता चला तो बहुत निराशा हुई। मुझे इस बात के बारे में तब पता चला जब मैं पटना में था। मुझे नहीं याद है कि कभी ऐसी कोई घटना हुई है। मेरी छोटी सी दुनिया है और उसी में व्यस्त रहता हूं। अगर फिर भी किसी को कोई गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं वह जानते हैं कि मैं इंसानियत का कितना सम्मान करता हूं।'
कैलाश खेर यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा - 'खास तौर पर महिलाओं का कितना सम्मान करता हूं। उन महिलाओं का खासतौर पर सम्मान करता हूं जो मीडिया में काम करती हैं क्योंकि उनका काम बहुत मुश्किल हैं।' आपको बता दें, कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्वीट कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। नताशा ने ट्वीट किया कि 'मेरा मी टू कैंपेन सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद के खिलाफ है। ये साल 2006 की बात है जब मैंने मुंबई, हिंदुस्तान टाइम्स में बतौर फोटो जर्नलिस्ट ज्वाइन किया था।'
नताशा ने लिखा - 'मैं और मेरी एक महिला सहकर्मी को कैलाश खेर के घर एक इंटरव्यू के लिए भेजा गया, जिससे मैं उनकी फोटो ले सकूं। इंटरव्यू के दौरान कैलाश हमारे एकदम पास आकर बैठ गया। वह बार-बार हमारी जांघों पर हाथ रखने की कोशिश कर रहा था। हम वहां इंटरव्यू खत्म करके जल्दी ही निकलकर भागे। जुल्फी सैयद के साथ भी मुझे ऐसा ही कुछ सामना करना पड़ा। एक इवेंट को कवर करने के लिए कई फोटोग्राफर्स, पत्रकार, मॉडल और कुछ दूसरे लोगों को एक क्रूज शिप पर बुलाया गया। मैं अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ उस इवेंट को कवर करने के लिए पहुंची।'