{"_id":"5bbc2d02867a55282d141b12","slug":"after-kangana-ranaut-queen-actor-nayani-dixit-accuses-vikas-bahl-of-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना के बाद विकास बहल पर एक और एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं- 'रूम शेयर करने...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के बाद विकास बहल पर एक और एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं- 'रूम शेयर करने...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड से शुरू हुआ #metoo कैंपेन इस वक्त बॉलीवुड में टॉप पर है। बॉलीवुड में इस वक्त एक ही खबर सुनने को मिल रही है वो है यौन शोषण की। जैसे ही तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया, एक के बाद एक कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर खुलकर बात की। बीते दिनों एक महिला क्रू मेंबर और कंगना ने फिल्म 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस कड़ी में 'क्वीन' फिल्म की एक और अभिनेत्री ने खुद पर हुए यौन उत्पीड़न को लेकर खुलासा किया है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत की दोस्त का किरदार करने वाली अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया है। नयनी दीक्षित ने एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने विकास बहल पर कई आरोप लगाए हैं। नयनी दीक्षित ने बताया कि एक बार विकास ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका हाथ पकड़ लिया। साथ ही उनका आरोप है कि विकास बहल ने उन्हें रूम शेयर करने तक की बात कही थी।
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए नयनी दीक्षित ने बताया- फिल्म क्वीन की शूटिंग के दौरान विकास बहल ने मेरा हाथ पकड़ लिया था। उस दौरान मैं काफी परेशान हो गई थी। इसके बाद मैंने उनसे हाथ छुड़ाकर बोला कि अगर दोबारा ऐसा किया तो मैं मारूंगी। नयनी दीक्षित ने आगे बताया- मेरे इस तरह के व्यवहार के बाद विकास बहल ने मुझसे अगले दिन फिल्म के सेट पर बदला लिया। उस समय वह छोटी सी बात पर मुझ पर चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नयनी दीक्षित ने एक और किस्से को बताते हुए विकास बहल पर खुलासा किया है- एक बार मैं और विकास बहल 2 स्टार होटल के अलग-अलग रूम में ठहरे हुए थे। होटल का रूम मुझे पसंद नहीं आ रहा था। इस बात को जब मैंने विकास बहल को जाकर कहा तो उन्होंने मुझे बोला कि अगर तुम्हें अपना रूम अच्छा नहीं लग रहा है तो मेरे रूम में आ जाओ। इस बात को लेकर मैं उनकी हिम्मत देख रही थी।
विज्ञापन
नयनी दीक्षित ने यह भी बताया कि फिल्म क्वीन के लंदन ठुमकता गाने के दौरान विकास बहल दिल्ली की रहने वाली एक लड़की और क्रू मेंबर से भी फ्लर्ट कर रहे थे। इस दौरान मैंने देखा कि वह लड़की विकास की बातों से काफी असहज महसूस कर रही थी। कुछ देर बाद लड़की ने मुझसे आकर अपनी परेशानी को बयां किया। इस बात को मैंने कंगना रनौत को भी जाकर बताया था।