फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरी-खोटी: मुगलों को 'असली राष्ट्र निर्माता' बताकर बुरी तरह ट्रोल हुए कबीर खान, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

Thu, 26 Aug 2021 12:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 26 Aug 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Kabir khan got trolled for calling mughal real nation builders users shows anger on his statement
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे अक्सर कुछ मामलों पर अपनी राय साझा करते हैं लेकिन उनकी हर राय या विचार लोगों को पसंद आए ये जरुरी नहीं है। अब हाल ही में बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान ने मुगलों पर हो रही राजनीति को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि मुगल असली राष्ट्र निर्माता थे, उन्हें हत्यारा दिखाना गलत है। अब उनके इस बयान ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें इस बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।



बयान को लेकर ट्रोल हो रहे कबीर खान
बता दें कि कबीर खान ने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘मुझे इस तरह की फिल्में बहुत परेशान करती हैं क्योंकि ये सब ये पॉपुलर सोच को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। मेरा मानना है किसी भी चीज को दिखाने का सबका अलग नजरिया हो सकता है लेकिन जब आप मुगलों को गलत दिखाना चाहते हैं तो उसे बताइए कि आखिर वो गलत कैसे थे'। उनकी ये बातें सुनकर अब यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
 

Kabir khan got trolled for calling mughal real nation builders users shows anger on his statement
मुगल साम्राज्य, कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि, 'अगर मंदिर उजाड़ना और विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर देना राष्ट्र निर्माण का काम है तो हां मुगल राष्ट्र निर्माता थे'। इसके अलावा और भी कई यूजर्स कबीर खान पर उनके बयान के लिए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


 

Kabir khan got trolled for calling mughal real nation builders users shows anger on his statement
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- कबीर खान आप गलत हैं कि मुगल राष्ट्र निर्माता थे, वो असल में खूनी, बलात्कारी, हत्यारे थे जो हिंदू मंदिरों को तोड़ते थे।उन लोगों ने जबरदस्ती कई हिंदुओं को मुस्लिम बनाया था। हो सकता है कि आप भी ऐसे ही एक मुस्लिम हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir khan got trolled for calling mughal real nation builders users shows anger on his statement
कबीर खान

एक और यूजर ने लिखा- कबीर खान सही कह रहे हैं, मुगल राष्ट्र निर्माता थे, उन्होंने पाकिस्तान बनाया।  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कबीर खान मुगलों को राष्ट्र निर्माता बता रहे हैं, क्या मंदिर तोड़ देना घर उजाड़ देना बॉलीवुड के लिए निर्माण है?  ये भी वजह है कि बॉलीवुड को ज्यादा तवज्जो ना दी जाए'।

 




 

विज्ञापन
Kabir khan got trolled for calling mughal real nation builders users shows anger on his statement
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने कबीर खान की बातों पर नाराजगी जताते हुए लिखा, 'कबीर खान कहते हैं कि मुगल राष्ट्र निर्माता थे। बाबर औरंगजेब ने राष्ट्र बनाया है। इनकी अगली फिल्म रणवीर सिंह के साथ आ रही है 83, इन्होंने सीएए का विरोध किया था और शाहीन बाग को सही ठहराया था'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed