फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हकीकत: वो फिल्म जिसे बनाने के बाद निर्देशक को मिली जान से मारने की धमकी, प्रधानमंत्री ने कहा- जरूर बननी चाहिए

Thu, 26 Aug 2021 12:21 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Aug 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
After making border film director received death threats the Prime Minister said must be made
border film - फोटो : बॉर्डर फिल्म

देशभक्ति और भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी एक फिल्म ऐसी भी थी जिसके रिलीज होने के बाद निर्देशक को जान से मारने की धमकी मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस को फिल्म के निर्देशक को सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी थी। इस फिल्म के रिलीज के कुछ दिन बाद ही निर्देशक के साथ चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी मौजूद रहते थे। उनको अपने परिवार के साथ यात्रा करने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। निर्देशक ने ऐसे वक्त को बेहद मुश्किल वक्त बताते हुए कहा था कि इस फिल्म की वजह से वो अपने परिवार से दूर हो गये हैं।



जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म बॉर्डर और उसके निर्देशक जे.पी दत्ता की। बॉर्डर फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही जे.पी दत्ता को जान से मारने की धमी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी मुंबई के पुलिस कमिश्नर को दी और इसके बाद उनको सुरक्षा मुहैया कराई गई। यह फिल्म 13 जून 1997 में रिलीज हुई थी।

 

After making border film director received death threats the Prime Minister said must be made
film Border - फोटो : social media

जे.पी दत्ता की पहली फिल्म ‘सरहद’ थी जो कि कभी पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने बॉर्डर फिल्म बनाने की सोची। हालांकि, इसका हिंदी अर्थ भी सरहद ही होता है। फिल्म बॉर्डर 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी थी। यह एक ऐसी फिल्म थी जिसने जे.पी दत्ता के करियर को नया मुकाम दिया और उनको तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। 

 

After making border film director received death threats the Prime Minister said must be made
JP Dutta

जे.पी दत्ता को इस फिल्म को बनाने का आइडिया अपने भाई से मिला था। उनके भाई दीपक 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में इंडियन एयरफोर्स का हिस्सा थे। जब वो युद्ध से लौटकर आए तो उन्होंने अपने भाई को कहानी सुनाई, तभी जे.पी दत्ता के मन में इस विषय पर फिल्म बनाने का विचार आया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
After making border film director received death threats the Prime Minister said must be made
jp dutta

इस फिल्म में विंग कमांडर एंडी बाजवा का किरदार निर्देशक के भाई दीपक से ही प्रेरित था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी। इस फिल्म में उस वक्त के सभी बड़े स्टार्स ने काम किया था। इस फिल्म के लिए जे.पी दत्ता ने सलमान खान, आमिर खान, और अक्षय कुमार को भी अप्रोच किया था।

 

विज्ञापन
After making border film director received death threats the Prime Minister said must be made
बॉर्डर फिल्म का सीन

इस फिल्म को लेकर जे.पी दत्ता ने तात्कालिक प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से भी संपर्क किया था। बॉर्डर फिल्म की कहानी सुनने के बाद नरसिम्हा राव का कहना था कि ये फिल्म जरूर बननी चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म में सैनिकों के रोल में किसी जूनियर कलाकार को नहीं रखा गया था। सैनिक और हथियार वास्तविक थे। रिलीज के बाद से अब तक यह फिल्म देशभक्ति फिल्मों में सबसे ऊपरी पायदान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed