कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर मशहूर हुए कबीर बेदी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं। कबीर बेदी इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं और इस चर्चा की वजह है उनकी लॉन्च हुई नई किताब। कबीर बेदी ने बायोग्राफी किताब 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर' को लॉन्च किया है। इस किताब में उन्होंने अपने बारे में कई बातें लिखी हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी के बारे में भी एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने परवीन बाबी के बारे में लिखा है कि उन्हें आत्माएं दिखती थीं।
एक्टर कबीर बेदी अपनी शादी के बारे में लिखते हैं, 'ओपन मैरिज भले ही बढ़िया आइडिया लगता हो लेकिन आखिर में इससे मुझे बहुत घबराहट होने लगी थी। मेरे और प्रतिमा के बीच जरा भी इंटीमेसी नहीं बची थी। कबीर ने लिखा है कि उन्हें जिस प्यार और परवाह की जरूरत थी वो उन्हें नहीं मिला। साथ ही बताया है कि वह भी ये सब नहीं दे पा रहे थे। कबीर लिखते हैं, पुराना जादू उड़ चुका था।'
कबीर बेदी आगे लिखते हैं, 'मैं अकेला और खाली महसूस कर रहा था। परवीन बाबी ने वो जगह भर दी। वह गोरी रंगत, लंबे काले बाल और जादुई आंखों वाली खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। तब तक मुझे लगता था कि वह डैनी डेंजोंगपा की गर्लफ्रेंड हैं। कबीर ने बुक में लिखा है कि परवीन डैनी के साथ लिव-इन में रहती थीं, जींस पहनतीं और खुलेआम सिगरेट पीती थीं लेकिन अंदर से एक कंजर्वेटिव गुजराती लड़की थीं।'
कबीर ने लिखा है कि 'प्रतिमा को परवीन के बारे में बताना आसान नहीं था। उन्होंने एक दिन अपनी पत्नी से कहा कि वह आज रात परवीन के पास जा रहे हैं। प्रतिमा थोड़ी हैरान होकर बोलीं, 'परवीन' लेकिन मैं अभी आई हूं क्या तुम आज रात नहीं रुक सकते? कबीर लिखते हैं, मैंने गर्दन हिलाकर कहा, नहीं, मुझे आज रात उसके साथ रहना है और हर रात।'
परवीन बाबी के बारे में हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कबीर बेदी लिखते हैं, 'परवीन को दिक्कतें शायद बचपन में ही शुरू हो गई थीं। उन्हें अपने पूर्वजों के घर पर परिवार से जुड़ी मुगल इमारतों में आत्माएं दिखती थीं। परवीन का खानदान पश्तूनी था और वे बादशाह हुमायूं के यहां काम कर चुके थे। बचपन से ही वह अपने परिवार से अलग महसूस करती थीं। असुरक्षा ने पूरी जिंदगी उनका पीछा किया।' कबीर ने लिखा है कि इस बात का जिक्र एक बार परवीन की मां ने महेश भट्ट के साथ भी किया था।