14 दिसंबर 2001 को करण जौहर निर्देशित फिल्म कभी खुशी कभी गम रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर खान, शाहरुख खान, काजोल और जया बच्चन मुख्य किरदारों में थे। वहीं फिल्म के एक हिस्से में इनमें से कुछ सितारों का बचपना भी दिखाया गया था। फिल्म में करीना कपूर के बचपन का किरदार मालविका राज ने निभाया था। मालविका ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वक्त के साथ मालविका पहले से कितना बदल गई हैं।
2 of 5
मालविका राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मालविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मालविका अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर मालविका के ट्रेडिशनल से लेकर बिंदास अवतार तक के कई फोटोज हैं। वहीं फोटोज में आप साफ देख सकते हैं कि मालविका पहले से कितना बदल गई हैं।
3 of 5
मालविका राज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मालविका पहले इमरान हाशमी के साथ फिल्म कैप्टन नवाब में नजर आने वाली थीं। इमरान हाशमी की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया था। लेकिन किसी वजह से फिल्म अधर में ही लटक गई है। ऐसे में अब मालविका दूसरे एक्टर के साथ फिल्म में नजर आने के लिए तैयार हैं।
4 of 5
मालविका राज
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मालविका अब डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनजिंग डेन्जोंगपा के साथ फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम 'स्क्वाड' होगा। हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
5 of 5
मालविका राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मालविका का फिल्मी दुनिया से पुराना नाता है। दरअसल मालविका मशहूर अभिनेता जगदीश राज की नातिन हैं। 2011 में तो अपने छोटे से किरदार से ही मालविका ने सभी का दिल जीत लिया था लेकिन अब देखना ये होगा कि अब जब मालविका बड़े पर्दे पर नजर आएंगी तो दर्शकों का वही प्यार वापस जीत पाएंगी।
पढ़ें: सिर्फ शाहरुख की बेटी सुहाना खान ही नहीं, ये स्टार किड्स भी कर रहे हैं विदेश में पढ़ाई