Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Kaali Poster Row:Kaali Poster Row: Mahua Moitra issues clarification, Trinamool Congress distanced itself and Canadian Museum Expresses Regret
{"_id":"62c4ebd1697735315209c365","slug":"kaali-poster-row-kaali-poster-row-mahua-moitra-issues-clarification-trinamool-congress-distanced-itself-and-canadian-museum-expresses-regret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kaali Poster Row: मां काली पर महुआ मोइत्रा के बयान पर TMC ने जताई आपत्ति, सांसद ने कहा- आप सभी संघियों के लिए..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kaali Poster Row: मां काली पर महुआ मोइत्रा के बयान पर TMC ने जताई आपत्ति, सांसद ने कहा- आप सभी संघियों के लिए..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
महुआ मोइत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर एक-के-बाद-एक बयान सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जहां तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने काली देवी को मांस खाने और शराब स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने की बात कही थी। वहीं अब विवाद बढ़ने के बाद सांसद ने इसपर स्पष्टीकरण जारी किया है।
2 of 4
सांसद महुआ मोइत्रा
- फोटो : अमर उजाला
तृणमूल कांग्रेस ने किया किनारा
मंगलवार को महुआ मोइत्रा के बयान के बाद उनकी पार्टी ने न केवल इस टिप्पणी से खुद को दूर किया बल्कि इसकी निंदा भी की। जी हां, पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा, महुआ मोइत्रा द्वारा की गई टिप्पणियां और देवी काली पर व्यक्त उनके विचार उनके व्यक्तिगत हैं। यह पार्टी द्वारा किसी भी तरीके या रूप में समर्थित नहीं हैं। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।"
3 of 4
महुआ मोइत्रा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
मोइत्रा का स्पष्टीकरण
पार्टी के इस ट्वीट के बाद मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्टीकरण जारी किया। सांसद ने लिखा, "आप सभी संघी के लिए : झूठ आपको बेहतर हिंदू नहीं बना देगा। मैंने कभी किसी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया या धूम्रपान शब्द का उल्लेख नहीं किया। सुझाव है कि आप तारापीठ में मेरी मां काली के पास जाकर देखें कि क्या खाना और पीना भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। जॉय मां तारा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
leena manimekalai
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं टोरंटो स्थित आगा खान संग्रहालय ने हिंदू और अन्य धर्मों के सदस्यों की भावनाओं को अनजाने में आहत करने के लिए गहरा खेद व्यक्त किया है। वहीं फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई पर अपनी डॉक्यूमेंट्री 'काली' के पोस्टर के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ यूपी और दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।