फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhant Kapoor: शक्ति कपूर का बेटा होने पर भी नहीं चल सका करियर, ड्रग्स केस में हो चुके हैं गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Jul 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Actor Siddhanth Kapoor Birthday Know Untold Facts About actor
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धांत बॉलीवुड के फेमस एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत का जन्म 6 जुलाई 1984 को मुंबई में हुआ था। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि बतौर लीड एक्टर वह अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना सके हैं।   

 

Actor Siddhanth Kapoor Birthday Know Untold Facts About actor
शक्ति, श्रद्धा और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेनिंग के बाद रखा फिल्मों में कदम

बचपन से फिल्मी माहौल में पले-बढ़े सिद्धांत ने बड़े होकर एक्टिंग को ही अपना प्रोफेशन बनाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा कोर्स भी किया है। उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने डिस्क जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

Actor Siddhanth Kapoor Birthday Know Untold Facts About actor
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पर्दे के पीछे कर चुके हैं काम

पर्दे पर दिखने से पहले वह मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दो साल तक काम कर चुके हैं। सिद्धांत फिल्म भूल भुलैया, भागम भाग, चुप चुप के, ढोल सहित कई फिल्मों में बतौर सहायक डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम कर चुके हैं। पर्दे के पीछे की बारीकियां समझने के बाद वह उन्होंने पिता और बहन की तरह फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Siddhanth Kapoor Birthday Know Untold Facts About actor
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से किया डेब्यू

सिद्धांत अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सत्ते पे सत्ता से करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन न सकी, जिसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म शूट आउट एट वाडाला से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रणौत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म मेंं उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था। इसके बाद भी वह कई फिल्मों सहायक भूमिकाओं में नजर आए।

विज्ञापन
Actor Siddhanth Kapoor Birthday Know Untold Facts About actor
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करियर को नहीं मिल सकी रफ्तार

शक्ति कपूर जैसी शख्सियत का बेटा होने के बावजूद सिद्धांत का एक्टिंग करियर कभी रफ्तार नहीं पकड़ सका। अपने 9 साल के करियर में उन्होंने अब तक केवल 10 फिल्में ही की हैं। इनमें भी उन्होंने किसी में भी लीड रोल नहीं निभाया है। सहायक किरदार से शुरुआत करने वाले सिद्धांत अब सपोर्टिंग एक्टर ही बनकर रह गए हैं। बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म चेहरे में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनका छोटा सा रोल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed