जाने-माने तमिल अभिनेता विरुत्छगाकांत (Virutchagakanth) का शव बुधवार यानी 24 मार्च को चेन्नई में एक ऑटो से बरामद हुआ है। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे विरुत्छगाकांत का निधन सभी को हैरत में डाल गया है। बताया जा रहा है कि नींद में ही एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन विरुत्छगाकांत लंबे समय से तंगहाली से जूझ रहे थे।
2 of 5
विरुत्छगाकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो अभिनेता अपने माता-पिता के निधन के बाद से काफी परेशान थे। वहीँ, उनकी मुसीबत और बढ़ गई जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया। यही नहीं खबर है कि अभिनेता को पैसों की तंगी के चलते कई बार सड़क किनारे ऑटो रिक्शा में ही सोना पड़ता था। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें मंदिरों में भी रात गुजारते हुए देखा गया था।
3 of 5
विरुत्छगाकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हालत इतने बद से बदतर होते गए कि अभिनेता आर्थिक स्थिति के साथ साथ मानसिक और शारीरिक तौर पर भी बेहद कमजोर हो गए थे। खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले डायरेक्टर साई धीना ने विरुत्छगाकांत की मदद करने की कोशिश की थी। उन्होंने एक मंदिर में ही एक्टर से मुलाकात की थी और उनकी हालत देखते हुए अपने घर ले आए थे।
4 of 5
विरुत्छगाकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में काम देने की गुहार लगाई थी। हालांकि उनकी अपील के बाद भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और एक्टर को काम नहीं मिला।
5 of 5
विरुत्छगाकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विरुत्छगाकांत को साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'काधल' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने एक स्ट्रगलिंग एक्टर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनका किरदार जरूर छोटा था, लेकिन उनका एक डायलॉग सभी के मन में घर कर गया। हालांकि इस फिल्म के बाद से ही एक्टर के करियर पर जैसे ब्रेक लग गया और वो काम पाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। अब जब एक्टर का निधन हो गया है, ऐसे में तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।