फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Junglee to Uri The Surgical Strike these bollywood film shoot in Jammu and Kashmir

बॉलीवुड में अब तक ऐसा रहा 'मिशन-कश्मीर': 'जंगली' से 'उरी' तक, 49 फिल्मों में दिखी वादियां

Fri, 09 Aug 2019 05:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Aug 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Junglee to Uri The Surgical Strike these bollywood film shoot in Jammu and Kashmir
Junglee and Uri The Surgical Strike - फोटो : amar ujala
कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है

loader
कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है
मौसम बेमिसाल, बेनजीर है
ये कश्मीर है, ये कश्मीर है


अमिताभ बच्चन-राखी अभिनीत फिल्म बेमिसाल (1982) के इस गीत की लाइनें जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती को बयां करती हैं तो वहीं 'थ्री इडियट' के क्लाइमैक्स को कौन भूल सकता है, जहां फुनसुख वांगड़ू से मुलाकात होती है। ये लद्दाख की वादियों का नजारा था। बॉलीवुड ही नहीं, साऊथ की फिल्मों की शूटिंग के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख फिल्म मेकर्स की पहली पसंद रही है। जंगली (1961), कश्मीर की कली (1964), बॉबी (1973) और लैला मजनू (2018) जैसी रोमांटिक फिल्मों में कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच बेहद शानदार प्रेम कहानियों को दिखाया गया है।  अब तक 49 फिल्मों की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हो चुकी है।

बॉलीवुड और जम्मू कश्मीर का हमेशा से गहरा नाता रहा है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां हो या यहां के मुद्दे हो, फिल्मकारों को अपनी ओर खूब खींचा है। इसमें रोजा (1992), हैदर (2014), मिशन कश्मीर (2000), फितूर (2016), ओमेर्टा (2017) और राजी (2018) जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में जम्मू-कश्मीर में फैसले आतंकवाद, वहां की परिस्थितियों को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। हिंदी फिल्मों के अलावा जम्मू-कश्मीर में कई साउथ की फिल्में भी शूट हो चुकी हैं। इस में रमन तिदिया सेठई (1972),Sahasam (2013), रानी पद्मीनी (2015),थैरी (2016) और सव्यासाची (2018) जैसी फिल्में शामिल हैं।

कुछ ऐसी फिल्में भी है जिनकी शूटिंग जम्मू-कश्मीर में होने वाली है। इसमें आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म भी शामिल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद फिल्मेकर्स की उम्मीदें जागी हैं कि अब उन्हें अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

कुछ चर्चित फिल्में, जिसमें दिखीं कश्मीर की वादियां

Junglee
Junglee - फोटो : social media
फिल्म- जंगली
शम्मी कपूर और सायरा बानो अभिनीत फिल्म जंगली साल 1961 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई थी। 

फिल्म- राजी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की ये फिल्म पिछले साल आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म राजी की ज्यादातर शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है। 

फिल्म- हैदर
साल 2014 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर को शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में शाहिद एक कश्मीरी युवा की भूमिका में होते हैं। विशाल भारद्वाज ने फिल्म के जरिए कश्मीर के राजनीतिक हालात को दिखाने की कोशिश की थी।

फिल्म- बजरंगी भाई जान
सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इस फिल्म की शूटिंग भी जम्मू-कश्मीर में हुई थी। 

फिल्म- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल ने इस साल की शुरुआत में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में विक्की ने आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया था। फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की शूटिंग भी जम्मू-कश्मीर में हुई थी।

इन फिल्मों में दिखे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात

fanaa, haider
fanaa, haider - फोटो : social media
फितूर
अभिषेक कपूर के निर्देशन में साल 2016 में फिल्म फितूर रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर एक कश्मीरी युवा की भूमिका में हैं। 

फना
साल 2006 में यशराज बैनर के तहत बनी फिल्म फना में आमिर खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आमिर ने जहां इसमें आतंकवादी का रोल किया तो वहीं काजोल एक कश्मीरी लड़की के किरदार में थीं। फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के कई सीन में कश्मीर को दिखाने के लिए इसकी शूटिंग विदेश में की गई। फना रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही। दरअसल आमिर खान ने उस दौरान गुजरात सरकार को लेकर बयान दिया था जिसके बाद उनकी फिल्म पूरे राज्य में बैन कर दी गई थी।

यहां
डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म यहां में कश्मीर में आतंकवादियों और सेना के बीच टकराव को दिखाया गया है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में थे।

मिशन कश्मीर
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन कश्मीर साल 2000 में रिलीज हुई थी। संजय दत्त जहां इसमें आर्मी ऑफिसर बने होते हैं तो वहीं ऋतिक रोशन एक कश्मीरी युवा के रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed