24 नवम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म 'जूली-2' अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से सभी की जुबां पर चढ़ चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म के एक बोल्ड सीन्स इंटरनेट पर लीक हो गए। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया।
जिसके बाद अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म की लीड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। साउथ सेंसेशन राय लक्ष्मी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। डेब्यू पर ही तहलका मचा देने वाली राय लक्ष्मी ने ट्वीट करते हुए लिखा...
'यह क्या हो रहा है। मैं अचंभित हूं। रिलीज से पहले इन लीक वीडियो को किसी का देखना दुखी करने वाला है। हमारी टीम इसके खिलाफ सख्त कदम उठा रही है'।
बता दें, फिल्म 'जूली 2' में नायिका की कहानी साल 1990 और 2000 के दशक की बोल्ड-ग्लैमरस एक्ट्रेस नगमा के जीवन पर आधारित है। हालांकि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फिल्म के मेकर्स खुल कर इस बारे में कोई बयान नहीं दे रहे।