{"_id":"609421188ebc3ebf815f67bd","slug":"juhi-chawla-latest-pictures-from-her-mango-farm-goes-viral-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला: फिल्मों से दूर खेती कर रही हैं अभिनेत्री, आम के बाग से तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला: फिल्मों से दूर खेती कर रही हैं अभिनेत्री, आम के बाग से तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला भले ही फिल्मों में अब ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फार्म हाउस पर समय बिता रही हैं। जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
2 of 5
जूही चावला
- फोटो : social media
जूही चावला की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो टेबल पर बैठी हैं और कुछ लोगों से मीटिंग कर रही हैं। साथ ही उनके सामने पके आमों का ढेर लगा हुआ है। जूही इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस को जूही का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह उनके खिलखिलाते चेहरे को देख खूब प्यार लुटा रहे हैं।
3 of 5
जूही चावला
तस्वीर के साथ-साथ जूही ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "वाडा फार्म पर मेरा नया ऑफिस। फुली एयर कंडिशन और ऑक्सीजन से भरपूर। साथ ही नए गौशाला, स्टाफ क्वार्टर और अधिक फल वाले पेड़ों को लगाने की योजना भी बना रहे हैं।"
जूही ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देती हैं साथ ही वह वुमन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल के मुंबई संस्करण की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने बताया था कि 'मेरे किसान पिता ने 20 एकड़ जमीन वाडा में खरीदी थी। जब उन्होंने खेती योग्य जमीन में इन्वेस्ट किया तब मैं फिल्मों में काफी व्यस्त थी और मेरे पास इस पर ध्यान देने के लिए समय भी नहीं था। उनकी मृत्यु के बाद मैंने इस पर ध्यान देना शुरू किया।'
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला
- फोटो : Instagram
बता दें जूही चावला ने 1986 में 'सल्तनत' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने उन्हें मशहूर कर दिया। साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब भी जीता। साल 1997 में जय मेहता से शादी के बाद जूही ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गईं। जूही के दो बच्चे हैं जिनका नाम जान्हवी और अर्जुन है। इसके अलावा जूही आखिरी बार साल 2017 में वेब सीरीज द टेस्ट केस में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।