{"_id":"6654760e82f418c4dd03da43","slug":"juhi-chawla-is-very-happy-with-kkr-ipl-2024-final-victory-said-no-words-can-describe-this-feeling-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Juhi Chawla: केकेआर के चैंपियन बनने से बेहद खुश हैं जूही चावला, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Juhi Chawla: केकेआर के चैंपियन बनने से बेहद खुश हैं जूही चावला, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का फाइनल मुकाबला जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल की चैंपियन बन गई है। रविवार (26 मई) को खेले गए मुकाबले में केकेआर ने सन राइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी हासिल की। इस जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान और सह-मालकिन जूही चावला बेहद खुश नजर आए।
शाहरुख खान, पूजा ददलानी, गौतम गंभीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वायरल कई तस्वीरों और वीडियो में दोनों सितारे जमकर जीत का जश्न मनाते नजर आए। इस बीच जूही चावला ने कई तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की है। जूही ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीम की जीत के बाद तस्वीरें पोस्ट की हैं।
3 of 5
परिवार के साथ जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिल छू लेने वाली तस्वीरों में जूही को अपने बच्चों जाहन्वी और अर्जुन के साथ खुशी से आईपीएल ट्रॉफी उठाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके पति जय मेहता की भी पीछे मुस्कुराते हुए एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जूही ने लिखा, "इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"
एक अन्य तस्वीर में शाहरुख खान और उनकी मैनेजर के साथ जूही व उनका परिवार जश्न मनाता दिख रहा है। पोस्ट की गई अंतिम तस्वीर में पूरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सदस्यों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला देखने के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे अबराम, आर्यन और सुहाना पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।