अपनी मुस्कान और खूबसूरती से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस जूही चावला अब उतनी फिल्में तो नहीं कर रहीं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जूही चावला इस वक्त लाइमलाइट से दूर खेती करने में बिजी हैं। उन्होंने खुद कई बार इसकी तस्वीर भी शेयर की हैं।
2 of 6
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही चावला ने बताया कि 'मेरे किसान पिता ने महाराष्ट्र के वाडा में करीब 20 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस वक्त मुझे खेती के बारे में कुछ पता नहीं था और मैं फिल्मों में भी काफी बिजी थी, इस वजह से मैं इन सब पर ध्यान नहीं दे पाती थी।'
3 of 6
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही चावला कहती हैं कि 'पिता की मौत के बाद मुझे इन सब की निगरानी करनी ही थी। इसके बाद जब आमिर खान को सत्यमेव जयते में ऑर्गेनिक खेती करने के बारे में सुना तो मेरे लिए वो आंखें खोल देने वाला लम्हा था। मैं अपने घर पर ऑर्गेनिक खेती करती हूं। अब मैं एक किसान भी हूं।'
4 of 6
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही ने बताया कि 'मेरे फार्म हाउस में करीब 200 आम के पेड़ हैं। इसके अलावा चीकू, पपीता और अनार समेत दूसरे फलों के पेड़ हैं। एक बार आपको ऑर्गेनिक फलों और सब्जियां का स्वाद लग जाए तो आप कभी भी केमिकल युक्त फल और सब्जियां नहीं खरीदेंगे।'
5 of 6
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही पिछले 8 सालों से खेती कर रही हैं। फिलहाल वाडा के अलावा उन्होंने मांडवा में 10 एकड़ जमीन खरीदी है जहां वो ऑर्गेनिक सब्जियां भी उगाती हैं। यहां पर उगाई गईं सब्जियां जूही के पति के रेस्टोरेट में खाना बनाने के लिए जाता है।