अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के निर्देशक जे पी दत्ता की बेटी निधि की सगाई में पहुंचकर अभिषेक बच्चन ने सबको चौंका दिया। इस समारोह में पहुंचे लोग इंतजार तो करीना कपूर खान का कर रहे थे लेकिन अभिषेक की एंट्री इस मायने में ज्यादा चौंकाने वाली रही कि वह हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हए हैं। अभिषेक ने मेहमानों के साथ यहां काफी वक्त बिताया और जोड़े के साथ फोटो भी खिंचाई।
2 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निधि की मेहंदी सेरेमनी में सारी अली खान के अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहुंचने के बाद से दत्ता परिवार में खासी सरगर्मियां देखी गईं। सारा अली खान को समारोह में पाकर निधि काफी खुश नजर आईं। तमाम मेहमानों के सथ घुलने मिलने के बाद अमृता सिंह थोड़ी देर बाद अपनी बेटी के साथ वहां से चली गई थीं।
3 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगले दिन जब सगाई की रस्में होने वाली थीं तो जे पी दत्ता की प्रोडक्शन कंपनी के लोगों को करीना कपूर के आने की बहुत उम्मीदें थीं। इस बारे में लोग देर तक खुसुर पुसुर भी करते देखे गए। लेकिन तभी वहां एक झकाझक सफेद कुर्जे पायजामे में एंट्री हुई अभिषेक बच्चन की और सारी निगाहें तुरंत उनकी तरफ मुड़ गईं। अभिषेक यहां अकेले ही पहुंचे।
4 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई में अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि आठ अगस्त को ही अभिषेक को कोरोना संक्रमण से मुक्त पाया गया था। वह और उनके पिता लंबे समय तक कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहे। उनकी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को भी कोरोना हुआ लेकिन ये दोनों हफ्ते भर में ही ठीक भी हो गए थे।
5 of 5
निधि दत्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जे पी दत्ता की बेटी निधि अपनी सगाई में डिजाइनर गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके मंगेतर बिनॉय गांधी ने भी सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। अभिषेक ने जोड़े के साथ तस्वीरें भी खिंचाई। अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी इस समारोह में अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ पहुंचीं।