{"_id":"5f4ce1488ebc3e61f26e75b1","slug":"anita-hassanandani-and-rohit-reddy-to-welcome-baby-in-2021-pregnancy-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या प्रेग्नेंट हैं टीवी की ये 'नागिन', प्रशंसकों के पूछने पर अभिनेत्री के पति ने दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या प्रेग्नेंट हैं टीवी की ये 'नागिन', प्रशंसकों के पूछने पर अभिनेत्री के पति ने दिया जवाब
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : instagram/rohitreddygoa
Link Copied
करीना कपूर और अनुष्का शर्मा ने बीते दिनों एलान किया कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बीच चर्चा उड़ी कि टीवी के मशहूर कपल अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी भी खुशखबरी दे सकते हैं। प्रशंसकों के लगातार कमेंट के बाद रोहित ने बताया कि सच्चाई क्या है।
2 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : instagram/anitahassanandani
दरअसल पिछले दिनों रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अनीता को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। अनीता ढीले ढाले कपड़ों में दिखी थीं और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। अनीता का वीडियो सामने आने के बाद अब उनका एक और पोस्ट चर्चा में है।
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : instagram/anitahassanandani
नए पोस्ट में अनीता और रोहित दोनों हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'साल 2021 की ओर देख रही हूं। सुपर एक्साइटेड।' अनीता का ये कैप्शन देख उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं कि अगले साल उनके घर नन्हा मेहमान आएगा।
रोहित रेड्डी का कमेंट
- फोटो : screenshot from instagram
प्रशंसकों के लगातार कमेंट के बाद एक वेबसाइट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित ने कमेंट किया कि 'अरे, 2021 में वैक्सीन आ जाएगा ना। इसलिए।' रोहित के कमेंट पर अनीता ने लिखा, 'गुड वन बेबी।'
विज्ञापन
5 of 5
अनीता हसनंदानी
- फोटो : instagram/ektaravikapoor
अनीता के सीरियल की बात करें तो वे 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।