{"_id":"66333855d0ace01ecd0a05bf","slug":"john-abraham-was-seen-helping-fan-wear-the-shoes-by-bending-down-and-fastening-the-straps-with-his-own-hands-2024-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: जॉन अब्राहम ने फैन को गिफ्ट किए हजारों के बाइकिंग जूते, पहनाने में भी की मदद, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John Abraham: जॉन अब्राहम ने फैन को गिफ्ट किए हजारों के बाइकिंग जूते, पहनाने में भी की मदद, वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके अलावा अभिनेता अपने फिटनेस और पैशन को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। बाइक के प्रति भी जॉन अब्राहम का प्यार जगजाहिर है। हाल ही में, उन्होंने अपने प्रशंसक को एक जोड़ी नए बाइकिंग जूते उपहार में देकर उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जॉन को अपने प्रशंसक को बाइकिंग जूते की एक नई जोड़ी उपहार में देते देखा जा सकता है। जूतों की कीमत 22,500 रुपये है और जब अभिनेता ने अपने प्रशंसक को जन्मदिन का उपहार दिया तो वह मुस्कुरा रहे थे। इसके अलावा अभिनेता ने फैन को जूते पहनने भी मदद की।
फैन ने अपने गिफ्ट की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और जॉन के लिए एक खास नोट लिखा। फैन ने लिखा, "मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं... मेरा जन्मदिन था और मैं इसे जॉन सर के साथ मनाना चाहता था और मेरा सपना आखिरकार सच हो गया, उन्होंने कहा कि यह आपका जन्मदिन है। रुको, मेरे पास आपके लिए कुछ है, वह अंदर गए और ले आए मेरे लिए 22.5 हजार का यह बिल्कुल नया राइडिंग शूज। इसे इटली में बनाया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसक के प्रति जॉन के व्यवहार ने नेटिजंस का दिल जीत लिया और लोगों ने उन्हें जमीन से जुड़े सेलेब्स में से एक बताया। एक यूजर ने कहा, "वाह, जॉन ने उसके फीते टाइट करने के लिए मदद भी की है, दिल जीत लिया आपने।" जबकि दूसरे ने लिखा, "जॉन जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं"।
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके प्रदर्शन की दर्शकों ने खूब सराहना की थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'तेहरान', 'फोर्स 3' और 'वेदा' शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।