एक्टर जॉन अब्राहम को अक्सर लोगों के बीच गुस्से में ही देखा जाता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब एक्टर ने अपने फैंस पर गुस्सा दिखाया हो। यहां तक की जब फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने आते हैं, तब भी एक्टर उनसे दूरी बनाते दिखते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर शायद आपको भी यकीन हो। दरअसल, जॉन अब्राहम सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दो बाइक सवार लड़के अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगे। जिसे जॉन अब्राहम देख लेते हैं और अगले ही पल उन लड़कों के साथ जो होता हैं वह उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
Video: बाइक सवार शख्स बनाने लगा जॉन अब्राहम का वीडियो, एक्टर ने फोन छीनकर दिया कमाल का रिएक्शन
छीन लेते हैं फोन
जॉन अब्राहम जब लड़कों को वीडियो बनाते देखते हैं तो उनके पास आते ही लड़कों से उनका मोबाइल फोन छीन लेते हैं। एक्टर की हरकत देख दोनों ही लड़के चौंक जाते हैं। उन्हें लगता है जॉन गुस्से में हैं। लेकिन अगले ही पल वह मोबाइल में खुद बोलते दिखते हैं। वह छोटा सा मैसेज उस वीडियो में देते दिखे।
कहा मेरा दोस्त है
जॉन अब्राहम वीडियो में कहते हैं, 'नमस्ते, तुम लोग ठीक हो? ये मेरा मेरा दोस्त है।' इसके बाद वह फोन वापस उस शख्स को देते हैं। जिससे दोनों ही लड़के बेहद खुश हो जाते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Suresh SatyamevaJayate2 (@thejohnabraham_suresh)
जॉन का अंदाज आया पसंद
इस दौरान जॉन ब्लैक डेनिम और बनियान में नजर आए थे, जिसमें वह बेहद हैंडसम दिख रहे थे। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग जॉन अब्राहम के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस दिव्या खोसला हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2018 में आई 'सत्यमेव जयते' की अगली कड़ी है। फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा है। फिल्म में जॉन एक ऐसे शख्स के किरदार में है जो न्याय के लिए लड़ता है, जो सिस्टम और भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को मारता है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम डबल रोल में दिखाई देंगे।