दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'जोगी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। देश में जब कोरोना महामारी आई तो लॉकडाउन के दौरान कई सितारे ऑनलाइन फैंस के साथ ज्यादा जुड़ने लगे। ऐसे में दिलजीत दोसांझ अपनी कुकिंग वीडियो के जरिए सबके पंसदीदा शेफ बन गए। सिंगर की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत दोसांझ ने बताया कि कैसे उनका संगीत करियर लगभग पटरी से उतर गया था क्योंकि उस समय उनका खाना बनाना लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हो गया था।
2 of 4
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : Instagram
दिलजीत ने कहा, 'आवश्यकता ही आविष्कारों की जननी है। यह सब इसलिए शुरू हुआ क्योंकि मेरे लिए खाना बनाने वाला कोई नहीं था। मुझे कभी भी खाने की चिंता नहीं करनी पड़ी। शूटिंग के दौरान खाने की व्यवस्था हो जाती थी और शो के दौरान भी ऐसा ही रहता है। घर पर मां मेरे लिए खाना बनाती थीं। मुझे कभी भी खाने को लेकर टेंशन नहीं हुई, लेकिन महामारी में सब बदल गया। घर में कोई नहीं था और लोग एक दूसरे के घर जाने से डर रहे थे। मेरा रसोइया भी नहीं आया। मुझे हमेशा से ही अच्छे खाने का शौक रहा है। मैं कुछ भी नहीं खा सकता।'
3 of 4
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : Instagram
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया का रुख किया और चलते-फिरते खाना बनाने लगे। इसके साथ ही वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ भी वीडियो बनाकर शेयर करते थे। दिलजीत ने कहा, 'मैंने यूट्यूब पर देख कर खाना बनाना सीखना शुरू किया। मैं जब भी कुछ नया सीखता हूं, तो एक कलाकार के रूप में मेरे मन में इसे सभी के साथ साझा करने की ललक होती है। चूंकि मेरे पास दिखाने के लिए और कुछ नहीं था, इसलिए मैंने उन वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया और जनता को वीडियो पसंद आए।'
4 of 4
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत ने कहा, 'लेकिन फिर चीजें हाथ से निकलने लगीं। मुझे मसालों के लिए 2-3 विज्ञापन भी मिले। यहां तक कि कुकिंग शो का भी ऑफर मिला था। लेकिन मैंने कहा, इस बारे में इतना गंभीर मत बनो। मेरे पास और भी बहुत से काम हैं जिन पर मुझे ध्यान देना है। कुछ रेस्टोरेंट के लोग भी मेरे पास पहुंचे थे। मेरा करियर किसी और दिशा में जाने लगा था, इसलिए मुझे इसे वापस खींचना पड़ा। मैं इसे रसोई में ज्यादा नहीं करना चाहता था इसलिए मैंने उस सब पर रोक लगा दी।'