20 सालों से चल रहे काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई है लेकिन इससे पहले भी सलमान अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं। आइए ऐसे ही 5 बयानों के बारे में बताते हैं जब सलमान की जुबान फिसली।
सलमान तब विवादों में घिर गए जब उन्होंने डिप्रेशन को लेकर अजीबो गरीब बात कह दी। वेबसाइट 'Koimoi' के मुताबिक सलमान ने कहा, 'मैं बहुत सारे लोगों को डिप्रेशन में जाते हुए, भावुक होते और कई बार दुखी होते हुए देखता हूं लेकिन मेरे पास यह लग्जरी नहीं है, क्योंकि मैं चाहे जो करूं यह सब मेरे खिलाफ ही जाएगा।'
सलमान खान के इस बयान पर दीपिका पादुकोण खासी नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैं एक बात साफ करना चाहती हूं कि डिप्रेशन किसी को भी सकता है फिर वह चाहे किसी भी सामाजिक या आर्थिक परिवेश से ताल्लुक रखता हो। डिप्रेशन को एक लग्जरी बीमारी की तरह देखा जाता है यह एक मिथ है।'
'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल पर घिर गए। जिसके बाद वाल्मिकी समाज ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। मामला इतना बढ़ गया था कि मुंबई पुलिस को सलमान के घर पर सुरक्षा तक देनी पड़ गई थी।
'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने एक बयान दिया जिसको लेकर वह चारों ओर से घिर गए थे। सलमान ने अपने बयान में कहा कि जो लोग जंग का ऑर्डर देते हैं उन्हें ही हथियार देकर लड़ने के लिए भेज देना चाहिए। एक दिन में ही विवाद खत्म हो जाएगा क्योंकि उनके पैर कांपने लगेंगे।