काले हिरण शिकार मामले में जेल में बंद अभिनेता सलमान खान को बेल मिल गई है। सलमान खान ने रिहाई के लिए 50 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरा है। सलमान आज जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि सलमान खान कोर्ट को बिना बताए विदेश नहीं जा सकते हैं। इस बीच खबर है कि जोधपुर सेंट्रल जेल में रहने के दौरान सलमान को वीआईपी ट्रीटमेंट दी गई। ये 5 खबरें इस बात को पुख्ता करती हैं।
एयरकंडीशनर रूम
खबरें हैं कि सलमान खान जिस दिन जोधपुर जेल पहुंचे उस रात सलमान एयरकंडीशनर रूम में जेल के शीर्ष अधिकारियों के साथ आधी रात तक बैठे रहे थे। इस कमरे में टीवी की भी व्यवस्था थी।
बहनों को दी गई मिलने की इजाजत
शुक्रवार को सलमान की दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता के अलावा ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा जब सलमान से मिलने पहुंची तो जेल अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी। आम कैदी को इस तरह की कोई सुविधा नहीं दी जाती है।
कई जगह ये भी खबरें आई कि जेल में रहने के दौरान सलमान खान को सिगरेट पीते हुए भी देखा गया। आपको बता दें कि सलमान खान ने जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा सलमान ने जेल के कपड़े भी नहीं पहने। वहीं जेल अधिकारी इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की एक अदालत ने अक्टूबर 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है। फिलहाल सलमान को बेल मिल गई है।