'जीजाजी छत पर कोई है' फेम एक्ट्रेस हिबा नवाब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिलहाल, धारावाहिक को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है और इस वजह से हिबा ब्रेक पर हैं। इन दिनों हिबा अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। कुतुबखाना इलाके में रहने वाली टीवी कलाकार हिबा नवाब भी बरेली में अपने घर लौट आईं। परिवार के साथ ईद मनाने के बाद उन्होंने इसका श्रेय कोरोना को दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, कोरोना की वजह से ही उन्हें दोबारा अपने घर आकर ईद मनाने का मौका मिला। लेकिन इस बार हिबा किसी और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कपड़ों को लेकर अपनी पसंद और वेब शो में काम ना करने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि वो ज्यादा उत्तेजक कपड़े क्यों नहीं पहनती। तो चलिए आपको बताते हैं कि हिबा नवाब ने क्या कहा है...
जीजाजी छत पर कोई है: छोटे कपड़ों पर हिबा नवाब ने कहा, मैं मुस्लिम हूं, ऐसा नहीं कर सकती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 May 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन