बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि उनके रिश्ते पर अक्सर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं। दरअसल अर्जुन उम्र में मलाइका से छोटे हैं दूसरी तरफ मलाइका ने अरबाज से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन के करीब आ गईं। अब मलाइका और अर्जुन अक्सर साथ वक्त बीताते नजर आते हैं। इतना ही नहीं मलाइका ने ये भी साफ कर दिया था कि वो अर्जुन के साथ लॉकडाउन में एक ही घर में थीं। अपने रिश्ते को लेकर मलाइका पहले काफी कुछ कह चुकी हैं। अब अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते पर बात की और साथ ही मलाइका के अतीत को लेकर भी उन्होंने अपने विचार साझा किए हैं।
बातचीत: मलाइका की पहली शादी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका एक बीता हुआ कल है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 22 May 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन