फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Box Office Collection Day 2: दशहरे का लुत्फ उठाने में कितनी सफल रही 'जिगरा'? जानें दूसरे दिन का कारोबार

Sat, 12 Oct 2024 09:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 12 Oct 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Vasan bala vedang raina film latest earning and occupancy
जिगरा - फोटो : यूट्यूब

वसन बाला के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' ने बीते दिन यानी 11 अक्तूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की रिलीज के लिए एक कुशल रणनीति बनाई गई। इसे दशहरा के अवसर पर रिलीज किया गया, जिससे इसे छुट्टियों का फायदा मिल सके। हालांकि, 'जिगरा' दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती नजर नहीं आई है। इसी बीच फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार की भी कमाई के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

Jigra Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Vasan bala vedang raina film latest earning and occupancy
'जिगरा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'जिगरा' में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार देखने को मिला है। प्रचार को देखकर ऐसा लग रहा था मानो दर्शक भारी मात्रा में फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका है। कई जगहों पर दर्शकों की कमी के कारण सिनेमाघरों के मालिक इसके शोज कैंसिल करते नजर आए हैं। इसकी ओपनिंग भी कुछ खास नहीं रही। 

Jigra Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Vasan bala vedang raina film latest earning and occupancy
'जिगरा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

तकरीबन 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'जिगरा' ने अपनी रिलीज डे पर 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आकंड़े पर गौर फरमाएं तो, 'जिगरा' ने शनिवार को 5.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह 'जिगरा' का दो दिन का कुल कारोबार 9.87 करोड़ रुपये हो गया है। 

Raaj Shaandilyaa: बगैर अनुमति स्त्री के डायलॉग का इस्तेमाल करने पर राज शांडिल्य ने मांगी माफी, जारी किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Vasan bala vedang raina film latest earning and occupancy
जिगरा - फोटो : एक्स - EternalSunProd

'जिगरा' की कहानी की बात करें तो, आलिया ने फिल्म में वेदांग की बहन का किरदार निभाया है। फिल्म में आलिया अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती हैं। दरअसल, आलिया के किरदार के माता-पिता बचपन में ही गुजर जाते हैं, जिसके बाद से वह अपने भाई के साथ सुरक्षा कवच की तरह रहती हैं।

VVKWWV BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शक नहीं गए 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' देखने, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Vasan bala vedang raina film latest earning and occupancy
फिल्म 'जिगरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिगरा' का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना के अलावा मनोज पाहवा और राहुल रवींद्रन भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसकी कमाई की गाड़ी एक ही रफ्तार में चल रही है। अब हर किसी की निगाहें रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed