फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब जाह्नवी को मिली मां श्रीदेवी की मौत की खबर तो ऐसी हो गई थी बेटी की हालत

Mon, 26 Feb 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor reaction after Sridevi death
sridevi
श्रीदेवी की मौत का सदमा हर किसी को लगा है। महज 54 साल की उम्र में सबको अलविदा कई गईं एक्ट्रेस श्रीदेवी को सभी नम आंखों से याद कर रहे हैं। निधन से पहले श्रीदेवी ने आखिरी पल दुबई में बिताए। जहां पर वह मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में सम्मिलित होने गई थीं। इस समारोह से उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी नदारद थी। आज शाम श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए मौत की खबर सुनकर जाह्ववी की हालत क्या हो गई थी।
Jhanvi Kapoor reaction after Sridevi death
Sridevi
मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में जहां पूरा कपूर खानदान दुबई में मस्ती कर रहा था तो वहीं इस अहम समारोह का जाह्ववी कपूर हिस्सा नहीं थीं। इसकी मुख्य वजह फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में उनका बिजी होना बताया जा रहा है। 
Jhanvi Kapoor reaction after Sridevi death
Sridevi
खबरों की मानें तो जिस समय जाह्ववी को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली उस वक्त वह मुंबई में ही थीं। करण जौहर को निधन की खबर मिलते ही वह जाह्ववी को उनके घर लेने पहुंचे। खबर मिलते ही जाह्ववी बेसुध हो गई थीं और फूट फूट कर रोने लगी थीं। इसके बाद करण जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor reaction after Sridevi death
jhanvi kapoor and sridevi - फोटो : yogen shah
सूत्रों की मानें तो जाह्नवी अभी अनिल कपूर के घर पर ही है। इस समय श्रीदेवी की दुबई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं करीब 8 बजे तक उनका पार्थिव शरीर प्राइवेट जेट से मुंबई आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed