जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' पिछले हफ्ते रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षों ने मिलती-जुलते रिव्यू भी दिए हैं। लेकिन इससे भी ज्याद खास बात है कि फिल्म 'धड़क' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म है। इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें शुरू से ही ज्यादा रही।
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की यह डेब्यू जोड़ी कुछ दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही, तो कुछ ने इसे मराठी फिल्म 'सैराट' का कत्ल करना बताया। वहीं एक्टिंग के मामले में फिल्म 'धड़क' के अंदर जाह्नवी से ज्यादा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तारीफ हुई। फिल्म में जाह्नवी कपूर को उनकी एक्टिंग की बुरी समीक्षा मिलने पर अब उन्होंने अपने दिल की बात को दर्शकों के आगे बयां किया है।
फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की नकारात्मक समीक्षा मिलने पर उन्होंने कहा है कि 'जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बुरा रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ जाह्नवी की इस बात ने उनके फैंस और 'धड़क' के दर्शकों को भी हैरान कर दिया।
बात करें फिल्म 'धड़क' की कमाई की तो 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'धड़क' फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।