{"_id":"5b52e7be4f1c1b46748b630f","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-film-beats-student-of-the-year-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, अब है इस फिल्म की बारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले दिन ही जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, अब है इस फिल्म की बारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की है। फिल्म का न केवल कलेक्शन दमदार रहा बल्कि एक बड़े बजट की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' कलेक्शन की उम्मीद 7 करोड़ जताई थी लेकिन फिल्म ने पहले दिन ही उनके अनुमान के पार कमाई की है।
Trending Videos
dhadak
पहले दिन 'धड़क' की सिनेमाघरों में 35 फीसदी आक्यूपेसी देखी गई। जाह्वनी की डेब्यू फिल्म को देखते हुए फिल्म के कलेक्शन को बेहतरीन माना जा रहा है। वहीं रिकॉर्ड की बात करें तो 'धड़क' ने एक रिकॉर्ड रिलीज के पहले दिन की कमाई से तोड़ दिया है।
Dhadak
नए कलाकारों की हाईएस्ट ओपनिंग डे फिल्म
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़ रहा। इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से पहले दिन करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ था।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़ रहा। इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से पहले दिन करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ था।
#Dhadak takes a HEROIC START... Rarely does a film starring absolute newcomers open so well... Day 1 is higher than #StudentOfTheYear [₹ 8 cr]… Fri ₹ 8.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
raazi
पहले दिन के कलेक्शन से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'धड़क' आलिया भट्ट की 'राजी' फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। दरअसल, 'धड़क' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़ है यानि कि 'धड़क' 10 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
धड़क सॉन्ग रिलीजिंग इवेंट
अगर धड़क रफ्तार ऐसे ही बढ़ती गई तो वह साल 2018 की हाईएस्ट ओपनर फिल्म में 'राजी' की जगह ले सकती है। फिलहाल ऐसा होता है कि नहीं लेकिन इतना जरूर है कि वीकेंड की कमाई के बाद 'धड़क' फिल्म की तकदीर जरूर साफ हो सकती है।