{"_id":"5b57faed4f1c1bb8538b51f7","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी-ईशान की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'धड़क' का 5वें दिन का कलेक्शन दिग्गजों के लिए बना खतरा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी-ईशान की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'धड़क' का 5वें दिन का कलेक्शन दिग्गजों के लिए बना खतरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर पकड़ 5वें दिन भी कायम है। इस फिल्म ने रिलीज के दिन से अब तक जबरदस्त कमाई की है हालांकि फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। 'धड़क' के पांचवें दिन का कलेक्शन बेहतरीन है और जल्द ही यह फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी।
jhanvi ishaan dhadak
'धड़क' फिल्म ने पहले दिन करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म जल्द ही आलिया भट्ट की एक और फिल्म 'राजी' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 'धड़क' के पांचवें दिन का कलेक्शन 44 करोड़ के करीब पहुंचा है जबकि 'राजी' का पांचवें दिन का कलेक्शन 45.34 करोड़ था।
dhadak
ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि जाह्नवी की 'धड़क' 'राजी' के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच गई है और जल्द ही यह आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म समीक्षक सुमित कादिल के ट्वीट के मुताबिक 'धड़क' ने चौथे दिन करीब 44 करोड़ का बिजनेस किया है। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ और सोमवार को कलेक्शन 5.52 करोड़ और मंगलवार को 5 करोड़ रहा। यानी कि 'धड़क' का कुल कलेक्शन अब तक 44.17 करोड़ हो चुका है।
#Dhadak Holds quite well on Tuesday -Fri 8.71 cr, Sat 11.04 cr, Sun 13.92 cr, Mon- 5.50 cr, Tue - 5 cr Total : ₹ 44.17 cr nett. HIT!
— Sumit kadel (@SumitkadeI) July 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak
इस फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि जाह्नवी और ईशान की जोड़ी लोगों को खूब रास आ रही है। हालांकि फिल्म के पास कमाई करने के महज 2 दिन बचे हैं क्योंकि संजय दत्त की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' रिलीज हो रही है। ऐसे में जाह्नवी की 'धड़क' के लिए बॉक्स ऑफिस पर आगे की राह थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
dhadak
'धड़क' को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जाह्नवी की 'धड़क' की सिनेमाघरों में आने वाले शुक्रवार को स्क्रीन्स कम हो जाएगी ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।