डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। यह शो का 11वां सीजन है, जिसको लेकर फैंस ही नहीं कंटेस्टेंट भी काफी एक्साइटेड हैं। अब तक के आए 10 सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और उन्हें बेस्ट डांसर मिले हैं। तो वही अब सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 को अपने 10 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स के लिए कोरियोग्राफर का सिलेक्शन भी कर लिया है। तो आइये एक नजर डालते हैं डांसिंग विद स्टार के इस देसी फॉर्मेट में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स पर।
Jhalak Dikhla Ja 11: इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी 'झलक दिखला जा 11' में डांस की जंग, बताएं आप हैं किसके संग?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
