फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jhalak Dikhhla Jaa 10: Mili Actress Jahnvi Kapoor dance with Madhuri dixit on Devdas song remembering Sridevi

Jhalak Dikhhla Jaa 10: जान्हवी कपूर के साथ स्टेज पर माधुरी ने जमाया रंग, श्रीदेवी को याद कर हुईं भावुक

Fri, 28 Oct 2022 05:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 28 Oct 2022 05:21 PM IST
सार

जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'मिली' को प्रमोट करने के लिए 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर पहुंची थीं। शो के दौरान माधुरी दीक्षित और जान्हवी कपूर ने डांस किया, जिसका प्रोमो शेयर किया गया है।  

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10:  Mili Actress Jahnvi Kapoor dance with Madhuri dixit on Devdas song remembering Sridevi
माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर पहुंची थीं। इस दौरान माधुरी दीक्षित दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करती हैं और फिर जान्हवी के साथ देवदास के गाने पर डांस करती नजर आती हैं। कर्लस की ओर से इसका प्रोमो शेयर किया गया है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि माधुरी दीक्षित डांस करने से पहले जान्हवी कपूर से कहती हैं, इसी मंच पर मैंने आपके मम्मी के साथ डांस किया था। और वो पहली बार हम दोनों ने एक साथ मिल कर डांस किया था। इसके बाद माधुरी और जान्हवी ने देवदास के गाने कहे छेड़ मोहे पर डांस कर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इस दौरान जान्हवी रेड कलर की ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं।

Freddy: फ्रेडी से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, नए अवतार में नजर आए रुह बाबा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी कपूर और माधुरी दीक्षित के डांस को देखकर जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर व नोरा फतेही भी मंत्रमुग्ध नजर आते हैं। बात दें कि श्रीदेवी 2012 में 'झलक दिखला जा' के फिनाले एपिसोड में अतिथि बनकर आई थीं। उन्होंने और माधुरी ने तब अपनी फिल्मों के कई गानों पर डांस किया था। वहीं, फरवरी 2018 में दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था।

Anoushka Shankar: दो साल बाद भारत का दौरा करेंगी पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का, यह होगा खास

विज्ञापन

जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'मिली' में नजर आने वाली हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो एक रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में वह एक फ्रीजर में बंद हो जाती हैं और अपनी जिंदगी को बचाने के लिए लड़ती हैं। वहीं, इसके बाद वह वरुण धवन के साथ 'बवाल' और राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इससे पहले जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' रिलीज हुई थी। 

Vivek Agnihotri: सितारों पर फिर भड़के विवक अग्निहोत्री, निर्देशक ने कर डाली इंडस्ट्री की 'बर्बादी' की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed