कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था । यह एक ज्वैलरी ब्रांड का ऐड था । इसमें उन्होंने पहली बार अपनी बेटी श्वेता नंदा बच्चन के साथ काम किया । वहीं श्वेता के लिए भी यह डेब्यू ऐड फिल्म थी ।
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की डेब्यू ऐड फिल्म नहीं हो पाएगी रिलीज, कंपनी ने खुद लगाई रोक
इस ऐड वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा था, 'ये मेरे लिए बहुत भावुक पल है । मैंने जब-जब इसे देखा मेरी आंखों में आंसू आ गए । बेटियां बेस्ट होती हैं ।' लेकिन श्वेता बच्चन का यह ऐड डेब्यू बुरी तरह फ्लॉप हो गया है । यहां तक कि अब इसे रिलीज भी नहीं किया जाएगा ।
जी हां, इस ऐड को लेकर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने आपत्ति जताते हुए कल्याण ज्वैलर्स के खिलाफ केस दर्ज करने की चेतावनी दी । उनका कहना था कि यह ऐड बैंक कर्मियों के काम पर सवाल उठाता है । इससे लाखों कर्मचारियों की भावनाएं आहत हो सकती हैं ।
Media statement on withdrawal of advertisement. pic.twitter.com/omYmrJYbIB
— Kalyan Jewellers (@KalyanJewellers) July 23, 2018
आईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता ने आरोप लगाते हुए इस विज्ञापन का विचार और लहजा अपमानजनक बातया था । अब ज्वैलर ब्रांड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, 'हम इस ऐड को सभी मीडिया चैनलों से हटा रहे हैं । हम समझ सकते हैं कि इस ऐड से किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं ।'
T 2870 - Emotional moment for me .. tears welling up every time I see it .. daughters are the BEST !! pic.twitter.com/7Jes2GDPBo
बता दें कि इस ऐड में ऐड में एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है । दोनों साथ में बैंक पहुंचते हैं । यहां उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर भेज परेशान किया जाता है । आखिरकार मामला मैनेजर के पास पहुंचता है । यहां बेटी बताती है कि पिता के अकाउंट में एक महीने की पेंशन दो बार आ गई है । जिसे उसके पिता लौटाना चाहते हैं । यह ऐड सिद्धांतों और भरोसे की कहानी को बयां कर रहा है ।
