बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र का आज 77वां जन्मदिन है। जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जितेंद्र का असली नाम 'रवि कपूर' है। साल 1960 से 1990 के बीच जितेंद्र काफी एक्टिव एक्टर थे। वह उस दौर के बेहतरीन डांसर माने जाते थे। साल 1959 में डायरेक्टर वी. शांताराम की फिल्म 'नवरंग' में डबल रोल से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
लगभग 5 सालों तक जितेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिए संघर्षरत रहे। 1964 में उन्हें शांताराम की फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद जितेंद्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। 1967 में जितेंद्र की एक और सुपरहिट फिल्म 'फर्ज रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद जितेन्द्र को 'जम्पिंग जैक' कहा जाने लगा।
3 of 6
Jeetendra, Hema Malini
- फोटो : social media
जितेंद्र के साथ हेमा मालिनी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। बता दें कि हेमा मालिनी जिन दिनों फिल्मों में आई थीं उस समय जितेंद्र सुपरस्टार समझे जाते थे। जब हर लड़की उनके साथ काम करने को उत्सुक रहती थी। उस वक्त हेमा ने जितेंद्र को ज्यादा लिफ्ट नहीं दी।
4 of 6
Jeetendra, Hema Malini
- फोटो : social media
उस दौर में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं जिसके बाद जितेंद्र को लगा कि अगर वह हेमा मालिनी से शादी कर लें तो वह भी धर्मेंद्र की तरह लकी हीरो बन जाएंगे। इसके लिए जितेन्द्र ने अपनी मां को हेमा की मां के पीछे लगा दिया लेकिन हेमा की मां जया चक्रवर्ती ने पूरा मामला हेमा पर ही छोड़ दिया।
5 of 6
Jeetendra, Hema Malini
- फोटो : social media
यही नहीं मद्रास में दोनों परिवारों ने मुलाकात भी की। शादी की बात तय हो जाती लेकिन जितेंद्र मंगनी के तुरंत बाद शादी करना चाहते थे। उन्हें डर था कि कहीं मंगनी के बाद हेमा मालिनी का मन ना बदल जाए। हेमा मालिनी शादी के तैयार भी हो गई थीं।