फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: महिलाओं के लिए काफी बदल गई इंडस्ट्री? पहले इस तरह की दिक्कतों से दो-चार होती थीं एक्ट्रेस

Tue, 22 Aug 2023 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Aug 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan to renuka shahane manisha koirala Actresses faced many problems in Cinema Industry Then vs Now
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

समाज में बराबरी का दर्जा हासिल करने की महिलाओं की लड़ाई जारी है। सिनेमा भी समाज का हिस्सा है और महिलाओं के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया यहां भी देखा जाता है। अक्सर असमान वेतन, फिल्मों में हीरोइन की भूमिकाओं आदि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। असमानता को लेकर उठ रहीं आवाजें कोई नई बात नहीं हैं। शुरुआत से ऐसा देखा गया है। कुछ तो सीमित संसाधनों और कुछ भेदभाव के चलते सिनेमा की दुनिया में हीरोइनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। हालांकि, इतने के बावजूद उन्होंने खुद को साबित किया है और वक्त के साथ-साथ बदलाव लाने में भी अहम भागीदार बनी हैं। कई दिग्गज अभिनेत्रियां इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं कि उनके वक्त में सेट पर कैसे मुश्किल हालात हुआ करते थे। वॉशरूम का अभाव, फीमेल मेकअप आर्टिस्ट्स का न होना...ऐसी ही कई बातें थीं, जिनसे उन्हें दो-चार होना पड़ता था। आइए जानते हैं...

Jaya Bachchan to renuka shahane manisha koirala Actresses faced many problems in Cinema Industry Then vs Now
रेणुका शहाणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रेणुका शहाणे
हाल ही में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने कहा था कि वह फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के सेट पर पानी नहीं पीया करती थीं। इसकी वजह थी कि वहां वॉशरूम की सुविधा नहीं थी। इस वजह से वह शूटिंग खत्म करने जब होटल जातीं तभी पानी पीया करतीं। मगर, इसके बाद माधुरी दीक्षित ने उन्हें सलाह दी कि 'हम चार महिलाओं को साथ ले जाकर किसी तरह मैनेज कर लेंगे, लेकिन पानी पीना जरूरी है, नहीं तो स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं'। रेणुका शहाणे ने माधुरी दीक्षित की सलाह मानी और खुद को हाइड्रेट रखा। मगर, इस किस्से के जरिए उन्होंने यह भी साफ किया कि उस दौर में नामी एक्ट्रेस को इस तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ी थीं।

Jaya Bachchan to renuka shahane manisha koirala Actresses faced many problems in Cinema Industry Then vs Now
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन
अभिनेत्री जया बच्चन ने भी  एक बार अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में शूटिंग की खराब परिस्थितियों का सामना करने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वैनिटी वैन नहीं होने के चलते काफी मुश्किलें रहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया था, 'जब हम बाहर काम किया करते थे तो हमारे पास वैन नहीं होती थी। हमें झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने पड़े।' जब नव्या ने पूछा था, 'सैनेटरी पैड?' जया का जवाब था, 'सबकुछ। तब प्रॉपर वॉशरूम भी नहीं थे। यह अटपटा और शर्मनाक था। हमें गाड़ियों के पीछे बदलना पड़ता था। आपने 3-4 सैनिटरी पैड का इस्तेमाल किया और पैड को फेंकने के लिए प्लास्टिक की थैली में रख दिया। इसके बाद उन्हें घर जाकर ही फेंक पाते थे।
Rakhi Sawant-Adil: जेल से रिहा होते ही आदिल ने लगाए राखी सावंत पर आरोप, बोले- बहुत तकलीफें झेली हैं मैंने

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan to renuka shahane manisha koirala Actresses faced many problems in Cinema Industry Then vs Now
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

मनीषा कोइराला
हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड की खूब तारीफ की और कहा कि इस इंडस्ट्री का दिल सोने का है, जो बाहर से आने वाले लोगों का भी दिल खोलकर स्वागत करती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या बदलाव आए हैं पहले के मुकाबले? सेट पर फीमेल एक्ट्रेस अब ज्यादा हैं? इस पर उन्होंने खुद से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कहा था कि फिल्म 'मन' की शूटिंग के दौरान हेयरड्रेसर्स को छोड़कर सारे मेकअप आर्टिस्ट पुरुष थे। लेकिन, जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि वह सहज नहीं हैं, तो उनकी बात मानी गई। मनीषा के मुताबिक, 'मैंने फीमेल मेकअप आर्टिस्ट के लिए कहा। मैं शुक्रगुजार हूं कि बाद में नियम बदला। धीरे-धीरे समानता आई है, लेकिन मैं अब भी कहूंगी कि इंडस्ट्री में पावरफुल पोजिशन पर और ज्यादा महिलाएं होनी चाहिए'। 
OMG 2: महाराष्ट्र के इस स्कूल में अनिवार्य हुई यौन शिक्षा, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 देखने के बाद लिया निर्णय

विज्ञापन
Jaya Bachchan to renuka shahane manisha koirala Actresses faced many problems in Cinema Industry Then vs Now
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि वैनिटी वैन के अभाव में झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने पड़ते थे। दिवंगत एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था पहले जमाने में जब वैनिटी वैन जैसी कोई चीज नहीं होती थी, उन्हें मजबूरी में झाड़ियों के पीछे जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे। उस वक्त यह भी नहीं पता चल पाता था कि कपड़े बदलते उन्हें किसी ने देखा या नहीं।
Kantara 2: 'कांतारा 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed