फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar film omg 2 one school in maharashtra adult education subject compulsoury pankaj tripathi yami

OMG 2: महाराष्ट्र के इस स्कूल में अनिवार्य हुई यौन शिक्षा, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 देखने के बाद लिया निर्णय

Mon, 21 Aug 2023 04:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

सेक्स एजुकेशन के बोल्ड विषय पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि समाज पर भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
akshay kumar film omg 2 one school in maharashtra adult education subject compulsoury pankaj tripathi yami
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कमाई 114. 31 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ पंकज त्रिपाठी ने इस बात बात को साबित कर दिया है, अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर इस फिल्म के सामने गदर 2 नहीं होती तो ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी होती। सेक्स एजुकेशन के बोल्ड विषय पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि समाज पर भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


स्कूल में रखी गई थी ओएमजी 2 की स्क्रीनिंग 
बता दें कि ओएमजी 2 में सेक्स एजुकेशन जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले इसमें 27 कट्स लगाए थे और इसे ए सर्टिफिकेट दिया था। वहीं अब इस फिल्म को देखते हुए महाराष्ट्र ने उल्लास नगर में एक स्कूल ने यौन शिक्षा के सब्जेक्ट को जरूरी कर दिया है। बता दें कि यह पहला स्कूल है, जिसने यह पहल की है। कुछ दिनों पहले इस स्कूल में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 की स्क्रीनिंग की गई थी। इस खास मौके पर ओहमायगॉड 2 के राइटर और डायरेक्टर अमित राय को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Karachi To Noida: सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सॉन्ग ऑउट, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में अनिवार्य किया गया यौन शिक्षा का विषय
ओएमजी 2 की स्क्रीनिंग में उल्हासनगर के 15 स्कूलों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें करीब 184 टीचर्स शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद हर किसी ने अक्षय कुमार की एडल्ट एजुकेशन जैसे मुद्दे को इतनी सरलता से पर्दे पर दर्शाने के लिए उनकी तारीफ की। इतना ही नहीं, स्क्रीनिंग के बाद एजुकेशन सोसाइटी ने ये भी घोषणा की कि इस साल की एकेडमिक पढ़ाई में यौन शिक्षा के विषय को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed