पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला की डेब्यू फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है । फिल्म 'जवानी जानेमन' में अलाया सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभाते दिखेंगी। यह फिल्म एक प्ले बॉय पर आधारित है। अलाया ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले एक्टिंग से डांस तक की पूरी ट्रेनिंग ली है। हाल ही में अलाया ने इस फिल्म और अपनी निजी को लेकर कई राज खोले।
2 of 6
Pooja Bedi and Maneck Contractor
- फोटो : social media
अलाया ने बताया कि उनके माता-पिता के तलाक का उनपर क्या असर हुआ और उनकी मां के बॉयफ्रेंड और पिता की दूसरी पत्नी के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं । अलाया की मां और एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से 1994 में शादी की थी और उनका 2003 में तलाक हो गया था ।
3 of 6
Alaia Furniturewalla
- फोटो : social media
इस बारे में अलाया ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं 5 साल की थी जब मां पापा अलग हुए और मुझे उस बारे में ज्यादा याद नहीं है । हालांकि उसके बाद की यादें मेरे दिमाग में ज्यादा हैं । मेरा बचपन काफी खुशी से गुजरा और मेरे माता-पिता के रिश्ते तलाक के बाद भी काफी अच्छे थे ।'
4 of 6
Alaia Furniturewalla
- फोटो : social media
'उन्होंने मुझे कभी महसूस नहीं कराया कि हमारे जीवन में कुछ बुरा हुआ है । ये सिर्फ तलाक था और ऐसा होता है ।' अलाया ने आगे बताया कि उनके अपनी सौतेली मां और मां पूजा बेदी के बॉयफ्रेंड के साथ कैसे रिश्ते हैं । पूजा बेदी के बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर हैं जबकि अलाया कि पिता फरहान ने फातिमा से दूसरी शादी कर ली है ।
5 of 6
Alaia Furniturewalla
- फोटो : amar ujala mumbai
अलाया ने कहा, 'मेरे पिता की दूसरी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है 'जान' । मैं उसे बहुत प्यार करती हूं । लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरी, मेरी सौतेली मां से कैसी बनती है । मुझे वो पसंद हैं । मैंने इसके अलावा कभी कुछ नहीं सोचा । मां के बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है और इसलिए मैं उनके साथ हमेशा खुश रहती हूं ।'