मशहूर कॉमेडियन जगदीप का बुधवार रात को निधन हो गया था। जगदीप 81 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में किया गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल रहा। इसी दौरान जगदीप के बेटे और एक्टर जावेद जाफरी ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ होने लगी।
VIDEO: जगदीप के अंतिम संस्कार के बाद बेटे जावेद जाफरी ने किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
पिता के अंतिम संस्कार के बाद जावेद जाफरी ने मीडिया से मुलाकात की। उन्होंने मीडियाकर्मियों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए उनका हाल चाल लिया। इतना ही नहीं दुख के समय भी जावेद ने मीडिया का शुक्रिया अदा करना याद रखा। इस ही वजह से की उनकी तारीफ की जा रही है।
सामने आए वीडियो में वह कह रहे हैं, माफ करना आप लोगों से हाल चाल लेने में देरी हुई, आप सभी ने चाय पानी पिया। बहुत बहुत शुकिया। जिन लोगों ने भी मैसेजेस भेजे हैं, हम उन्हें जवाब नहीं दे पाए हैं लेकिन हम सभी का शुकिया अदा करते हैं। हम सभी के मैसेज तो नहीं देख पाए लेकिन अब हमें पता चल गया है कि हमारे पिता ने 70 सालों में खूब सम्मान कमाया है। उन्हें बहुत प्यार मिला है।
बता दें कोरोना को देखते हुए जगदीप के अंतिम संस्कार के दौरान सिर्फ उनका परिवार और बॉलीवुड जगत से गिने-चुने लोग ही नजर आए। इस दौरान जॉनी लीवर को भी जावेद जाफरी से बात करते हुए देखा गया। जगदीप कैंसर से पीड़ित थे और उम्र संबंधी समस्याओं से भी लड़ रहे थे।
A post shared by Movie Talkies (@movietalkies) on
अभिनेता जगदीप ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 'शोले' फिल्म में उनके सूरमा भोपाली के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता है। 'अंदाज अपना अपना' में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया। जगदीप का काम हमेंशा दर्शकों के दिल के करीब रहेगा।