गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर वह अपने विचार लोगों से साझा करते रहते हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वह खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर पर अजान देने को परेशान करने वाला बताया। उनके इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लाउडस्पीकर पर जावेद अख्तर का बयान और विज्ञापन की दुनिया के शहंशाह बने अमिताभ, पांच खबरें
लॉकडाउन खुलने के बाद मुंबई में शूटिंग के जो नियम बन रहे हैं, उसके मुताबिक 77 साल के अमिताभ बच्चन को तीन महीने तक शायद किसी स्टूडियो में जाकर शूटिंग करने का मौका न मिले। उनकी तमाम फिल्मों में से भी इस साल कौन सी थिएटर में रिलीज होगी और कौन सी सीधे ओटीटी पर आ धमकेगी, किसी को कुछ नहीं पता लेकिन हम आपको देते हैं पते की वो जानकारी जिसके मुताबिक अमिताभ बच्चन इस समय देश में सबसे ज्यादा विज्ञापन करने वाली हस्ती बन चुके हैं।
विज्ञापनों की दुनिया के भी शहंशाह बने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार को धकेला इस नंबर पर
'बाहुबली' फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली की आने वाली एक और बड़े बजट की फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज की तारीख मौजूदा हालात को देखते हुए बदल गई है। पहले यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से बंद हुई फिल्म की शूटिंग के कारण इसके निर्माताओं ने अब इस फिल्म को अगले साल आठ जनवरी को रिलीज करने का फैसला लिया है।
राजामौली ने बदली फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज की तारीख, बढ़ा दिया दर्शकों का इंतजार
पिछले साल मोतीचूर चकनाचूर, हाउसफुल 4, फोटोग्राफ, ठाकरे और पेट्टा जैसी तरह तरह की फिल्मों में दिखे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके 46वें जन्मदिन पर बढ़िया सा तोहफा मिलने जा रहा है। उनकी दो साल से अटकी पड़ी फिल्म घूमकेतु उनके जन्मदिन यानी 19 मई वाले हफ्ते के शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। लेकिन, ये फिल्म किसी थिएटर में रिलीज होने की बजाय सीधे दिखेगी आपके मोबाइल पर। फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी एक खास भूमिका बताई जा रही है।
इस बार सलमान नहीं अमिताभ बच्चन के साथ मनाइए ईद, रिलीज होने जा रही जुम्मे पर ये खास फिल्म
अभिनेता कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड में सुपर स्टार वाली श्रेणी में आ चुके हैं। बड़े स्टार्स की तरह उनकी भी फैन फॉलोइंग काफी लंबी चौड़ी है। पिछली कई फिल्मों में कार्तिक के काम को काफी पसंद किया गया है। हाल ही कार्तिक आर्यन ने एक पोस्ट पर ऐसा जवाब दिया कि फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।
यूजर के इस सवाल पर खुद को नहीं रोक पाए कार्तिक आर्यन, जवाब देते ही हो गया वायरल