प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा है। हर दिन इस फिल्म को लेकर कोई नया बवाल सामने आ जाता है। बीते दिनों शबाना आजमी ने ट्वीट कर कहा था कि इस फिल्म के संगीत के लिए जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। अब इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी है।
2 of 5
Sandeep Singh
- फोटो : social media
हाल ही जावेद अख्तर ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू दिया। और इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी बायोपिक के निर्माता संदीप सिंह पर जानबूझकर उनका नाम फिल्म के पोस्टर में डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माताओं की मंशा इस बात को लेकर सही नहीं है।
जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं संदीप सिंह को नहीं जानता। जब भी आप किसी पुराना गाना आपकी फिल्म में लेते हैं तो आप गाना लिखने वाले व्यक्ति को क्रेडिट नहीं देते, खासकर उनको जो कि आपके प्रचार का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म के लिए कुछ भी नहीं लिखा है।'
4 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
'आप इस तरह से व्यवहार नहीं कर सकते कि मैं इस फिल्म का बतौर गीतकार हिस्सा हूं, आपको अगर हमारा नाम देना ही है तो आपको फिल्म के असली फिल्म 1947 अर्थ का नाम देना चाहिए था, जिसमें से यह गाना लिया गया है। उसके साथ मेरा नाम हो सकता था अगर वह मुझे आदर या सम्मान देना चाहते थे।'
जावेद अख्तर ने आग कहा, 'अगर उन्होंने मेरे गाने खरीदे हैं तो उन्हें फिल्म '1947 अर्थ' का नाम देना चाहिए था। उसके साथ वह मेरा और ए आर रहमान का नाम दे सकते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उनकी मंशा सही नहीं है। भारतीय फिल्म इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। इन दिनों प्रत्येक दूसरे फिल्म में पुराने गाने नए अंदाज में बन रहे हैं लेकिन कभी भी असली गीतकार का नाम फिल्म के पोस्टर पर नहीं आता।'