वीजे और टीवी एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर पिछले पांच साल से एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, अनुषा और करण का दिसंबर 2020 में ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें कही थी। तो वहीं अब खबर है कि अनुषा टीवी एक्टर जेसन शाह को डेट कर रही हैं। हाल ही में जेसन शाह ने इस बात की पुष्टि की है।
2 of 5
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर
- फोटो : Instagram
जेसन शाह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि वो और अनुषा रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस 10 में हिस्सा ले चुकें जेसन ने बताया कि अनुषा दांडेकर से उनकी मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई थी। यही से दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। जेसन ने यह भी कहा कि वो कुछ हफ्ते पहले ही अनुषा के बारे में ठीक से जान पाए हैं। लेकिन वो अनुषा और उनकी बहन शिबानी दांडेकर को बहुत लंबे समय से जानते थे।
3 of 5
जेसन शाह
- फोटो : Instagram
अनुषा के बारे में बताते हुए जेसन ने कहा कि, 'वह बहुत खूबसूरत, बेहद दयालु और एक स्वतंत्र आत्मा हैं जो जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। मुझे उससे प्यार है। हम कुछ समय से डेट कर रहे हैं और जिंदगी उसके साथ खूबसूरत हो रही है। हमने शादी के बारे में नहीं सोचा है लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैं उसके प्यार में पड़ गया हूं।'
4 of 5
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर
- फोटो : Instagram
जेसन शाह ने आगे कहा कि, 'जब मैंने अपनी बहन को एक म्यूजिक वीडियो में रीलॉन्च किया, तो मैं इसे डायरेक्ट कर रहा था और अनुषा भी इसमें एक्टिंग कर रही थी। तब हम मिले। मैं कभी उनके जैसे किसी से पहले नहीं मिला। उसने मुझे कभी भी जज नहीं किया। अनुषा और मेरे कई कॉमन फ्रेंड दोस्त हैं। उम्मीद है, यह रिश्ता भविष्य में मजबूत होगा।'
5 of 5
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर
- फोटो : Instagram
पिछले महीने अनुषा ने जेसन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे थे। जेसन शाह तस्वीर में शर्टलेस नजर आए थे और अनुषा उन्हें हग करती दिखी थीं। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने उनसे कई सवाल भी किए थे। लोगों को उस वक्त से लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।