फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jasmin bhasin and gippy grewal starrer film Honeymoon New Song Hypnotize released

Honeymoon New Song: जैस्मिन भसीन की फिल्म का गाना ‘हिप्नोटाइज’ रिलीज, लंदन में धमाल करती दिखीं एक्ट्रेस

Tue, 18 Oct 2022 08:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Oct 2022 08:09 PM IST
सार

बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ को लेकर खासा चर्चा हैं। अभिनेत्री इस फिल्म के जरिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं।

विज्ञापन
Jasmin bhasin and gippy grewal starrer film Honeymoon New Song Hypnotize released
Honeymoon New Song - फोटो : Social media

विस्तार

बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ को लेकर खासा चर्चा हैं। अभिनेत्री इस फिल्म के जरिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे देखने के बाद से ही लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब दर्शकों के लिए फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है। ‘हिप्नोटाइज’ नाम के इस गाने में गिप्पी ग्रेवाल के साथ जैस्मिन भसीन की जोड़ी लंदन की गलियों में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

गाने की रिलीज पर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि “जानी और बी प्राक ने मिलकर एक बार फिर एक शानदार पंजाबी गाना बनाया है, जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। इस गाने को बनाने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। हमें उम्मीद हैं कि लोग इसे पसंद करेंगे। वहीं गाने को बोल देने वाले जानी कहते हैं कि यह एक ऐसा गाना है, जिसे आप कभी भी सुन सकते हैं।

Vaishali Takkar: दुनिया को अलविदा कहते हुए किसी की जिंदगी रोशन कर गईं वैशाली, परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

बी-प्राक ने कहा कि लोग अक्सर मुझे सोफ्ट गानों की वजह से मुजसे जुड़ते हैं, लेकिन  ‘हिप्नोटाइज’ के जरिए लोगों को मेरी अलग आवाज सुनने को मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि मेरे अन्य गानों की ही तरह लोग इसे पसंद करेंगे। वहीं, पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली जैस्मिन कहती हैं कि, ‘हमने लंदन की कई खूबसूरत जगहों पर इस गानों को शूट किया है। ओपन टॉप बस में इसे शूट करने में हमें काफी मजा आया, यह एक बड़ी पार्टी जैसा अनुभव था।’ 

Tanaav: कश्मीर के हालातों को दिखाती ‘तनाव’ का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा इजराइली सीरीज का हिंदी रीमेक

विज्ञापन

गाने की बात करें तो हाल ही में रिलीज इस गाने को गिप्पी ग्रेवाल और शिप्रा गोयल ने अपने सुरों सजाया है। वहीं इसके बोल जानी ने लिखे हैं।  फिल्म ‘हनीमून’ का गाना ‘हिप्नोटाइज’ एक पैपी डांस नंबर है। वहीं, फिल्म की बात करें तो गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन स्टारर यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमरप्रीत जी एस छाबड़ा ने निर्देशन के बनी इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स, बावेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन के बनाया गया।

Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रहेगा साउथ का राज, हिंदी में नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed