जाह्नवी कपूर अपनी मां का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने के लिए उनकी ही साड़ी पहन विज्ञान भवन पहुंची थीं । जाह्नवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी थीं । जाह्नवी ने मां की कांजीवरम साड़ी को मां को मिल रहे सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना ।
PHOTOS: जाह्नवी कपूर में दिखी श्रीदेवी की झलक, मां की साड़ी ही नहीं संस्कार भी पहन लिए
श्रीदेवी ने फिल्म जगत को 50 साल दिए और करीब 300 से ज्यादा फिल्में कीं । लेकिन फिल्म के लिए राष्ट्रीय सम्मान मरणोपरांत मिला । श्रीदेवी की साड़ी पहन जाह्नवी अपनी मां की टू कॉपी लग रही थीं । जाह्नवी की साड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं ।
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर ने मिलकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों इस अवॉर्ड को स्वीकार किया । इस मौके पर तीनों ही भावुक दिखे । वहीं जाह्नवी ने अपने पिता को संभाला । ठीक उसी तरह जैसे श्रीदेवी, बोनी का ख्याल रखती थीं ।
A post shared by @ perfectbolly on
पत्रकारों से बात करने के दौरान बोनी कपूर अपने आंसू नहीं रोक पाए । उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा, 'हमारे परिवार के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है । पूरा परिवार और मैं श्री को बहुत मिस कररते हैं। श्री हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वो जहां भी होंगी, बहुत खुश होंगी।'
बता दें कि श्रीदेवी ने ये साड़ी साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा की शादी के मौके पर पहनी थी । यहां वो अपने पति बोनी कपूर के साथ पहुंची थीं । कांजीवरम सिल्क की इस साड़ी में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।