श्रीदेवी का एक सपना अधूरा ही रह गया। वह अपनी बेटी की पहली फिल्म देखना चाहती थीं। उनकी असमय हुई मौत से ऐसा हो ना सका। फिर भी उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने ऐसा काम किया है, जिससे फिल्म 'धड़क' की रिलीज के वक्त श्रीदेवी की मौजूदी का एहसास बना रहेगा। फिल्म 'धड़क' की रिलीज से ठीक दो दिन पहले बड़ा खुलासा हुआ है।
2 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धड़क' की शुरुआत श्रीदेवी से ही होगी। जाह्नवी कपूर ने मां के लिए एक भावनात्मक खत लिखा है। इस चिट्ठी को फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाएगा। साथ ही श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर की तस्वीर भी जोड़ी गई है। दरअसल, जाह्नवी अपनी फिल्म मां को समर्पित करना चाहती थीं। यही वजह है कि फिल्म के निर्माताओं ने फैसला किया कि वह फिल्म की शुरुआत श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने से करेंगे।
3 of 5
sridevi
- फोटो : instagram
अपने आखिरी इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि वह जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं। उन्होंने कहा था, 'जाह्नवी को इंडस्ट्री का दबाव झेलना ही पड़ेगा। हम इससे भाग नहीं सकते। उसकी पहली फिल्म की तुलना मेरी 400वीं फिल्म से की जाएगी। मैं उसे इन सबका सामना करने के लिए तैयार कर रही हूं। मैं खुद को भी इस बात के लिए मानसिक तौर पर तैयार कर रही हूं कि जब जाह्नवी के साथ ऐसा हो, तो मैं घबराऊं नहीं। '
श्रीदेवी ने कहा था कि फिल्मों में काम करना जाह्नवी का सपना है इसलिए वह हर कदम पर बेटी का साथ देंगी। उन्होंने कहा था,'मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से नहीं थी, मगर जब मैं इंडस्ट्री में आई तो मेरी मां ने मेरा साथ दिया, मेरे लिए झगड़े किए और मेरी खुशी का ख्याल रखा। मैं भी इसी तरह जाह्नवी का ख्याल रखूंगी।'
बता दें कि जाह्नवी कपूर डेब्यू फिल्म 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में वह शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ दिखेंगी। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।