सोनम कपूर की शादी से पहले कई जानकारियां सामने आ रही हैं। आउटफिट्स से लेकर मिठाइयां और गिफ्ट्स सोनम कपूर के घर पहुंच रहे हैं। सामने आ रही तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कपूर खानदान का हर एक सदस्य का उत्साह से भरा है।
शादी से ठीक दो दिन पहले ही सोनम की कजिन बहनें जाह्नवी, खुशी और अंशुला को मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें कि मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के पसंदीदा ड्रेस डिजायनर थे और वह उनके काफी करीब थे। शायद यही वजह है कि जाह्नवी, खुशी और अंशुला तीनों बहनें मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंचीं।
माना जा रहा है शादी से जुड़ी शॉपिंग के लिए तीनों बहनें मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची थीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी, अंशुला और खुशी तीनों इस दौरान काफी खुश थीं। इस दौरान मनीष मल्होत्रा को भी देखा गया।
शादी की बात हो तो मनीष मल्होत्रा हर किसी की पहली पसंद होते हैं। रही बात जाह्नवी और खुशी की तो हर खास मौके पर वह मनीष द्वारा डिजाइन किए हुए ड्रेस में ही नजर आती हैं। इसका पूरा श्रेय उनकी मां श्रीदेवी को जाता है क्योंकि इस मामले में उनकी पहली पसंद हमेशा से मनीष ही थे।
इससे पहले अर्जुन कपूर, वरुण धवन से लेकर जैकलीन फर्नांडीस सोनम के घर संगीत सेरेमनी की रिहर्सल करने पहुंचे थे। कल रात ही सोनम के घर एक खूबसूरत ड्रेस को लाते हुए देखा गया। जबसे इस कॉस्ट्यूम की तस्वीर सामने आई है तबसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनम अपनी मेंहदी सेरेमनी में यही ड्रेस पहनने वाली हैं।