युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बुधवार को रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' देश में भीतरी बाहरी और वंशवाद जैसी बहस का शिकार हो रही है। हालांकि, यह सभी विवाद सिर्फ सोशल मीडिया और बयानबाजी तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। क्योंकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म देश में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। यानी जितने लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग इस फिल्म के दर्शक बने हुए हैं।
2 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जून की 14 तारीख को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या की, उसके बाद से ही इंडस्ट्री में मौजूद सभी अभिनेताओं के बच्चे जनता के निशाने पर आ गए। इनके इंडस्ट्री में काम करने और उनकी फिल्मों का विरोध होने लगा। सिर्फ लोगों की तरफ से ही नहीं, बल्कि कुछ कलाकारों की तरफ से भी इन स्टार किड्स को विरोधाभास सहना पड़ा।
3 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन कलाकारों में जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सारा अली खान जैसे कई जनता के रोष का शिकार हुए। हालांकि, मामला अभी भी ठंडा नहीं हुआ है लेकिन इस ओटीटी के आंकड़े इन कलाकारों के अंदर सकारात्मकता पैदा करने का काम कर सकते हैं।
4 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी की फिल्म गुंजन सक्सेना 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने वाली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी है। देश में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
5 of 5
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
- फोटो : ट्विटर
उसी तरह यह फिल्म बांग्लादेश में भी पहले नंबर पर ही ट्रेंडिंग में है। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र अमीरात में यह फिल्म दूसरे नंबर पर, मॉरीशस में तीसरे नंबर पर, श्रीलंका में तीसरे नंबर पर, कनाडा में छठे नंबर पर और सिंगापुर में भी छठे नंबर पर ही ट्रेंड कर रही है।