अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तख्त' की तैयारियों में जुटी हैं। पीरियड ड्रामा इस फिल्म के लिए सभी कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए जान्हवी क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस करती नजर आई हैं।
वहीदा रहमान के गाने पर जमकर थिरकीं जान्हवी कपूर, डांस देख याद आ जाएंगी श्रीदेवी
जान्हवी कपूर दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान के गाने 'पिया तोसे नैना लागे' पर थिरक रही हैं। जान्हवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा- 'जब आप संतुलन खो दें तो आप उसे ड्रामैटिक तरीके से खत्म कर देते हैं।'
When u lose balance so u have to improv an over dramatic end 🕺🏼🎶🌈
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
भारी भरकम बजट वाली मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर 'तख्त' अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। बतौर निर्देशक करण जौहर की आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी, जो 2016 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
करियर की बात करें तो जान्हवी बीते दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2' भी है।
अक्षय कुमार की दिखी दरियादिली, निर्देशक ने कहा- 'उनकी वजह से दोबारा जिंदगी मिली'