जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बहुत करीब थीं। जान्हवी जब अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं तभी दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। जान्हवी ने कई बार इस बात जिक्र किया कि श्रीदेवी उनकी डेब्यू फिल्म देखना चाहती थीं लेकिन ऐसा होने से पहले ही उनका निधन हो गया। आज जान्हवी का जन्मदिन है।
जान्हवी कपूर का जन्मदिन और सलमान की फिल्म पर लगा कोरोनावायरस का ग्रहण, पढ़िये पांच बड़ी खबरें
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक एनआरआई बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज, जानें पूरा मामला
चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस का असर अब दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है। करीब 80 देशों में फैल चुके इस वायरस ने अबतक 3300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली हैं। करीब 95 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, अब ये वायरस भारत में अपने कदम पसारने की कोशिश कर रह रहा है। देश में अबतक कोरोनावायरस के 30 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोनावायरस की वजह से हुआ सलमान खान का नुकसान, मजबूरी में करना पड़ा ये मुश्किल काम
फिल्म निर्माता और निर्देशक शेखर कपूर और उनकी पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति के केस में एक नया मोड़ आ गया है। सुचित्रा ने शेखर के खिलाफ फैमिली कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है। उस मुकदमे में उन्होंने अपनी बेटी कावेरी के हक की जायदाद मांगी है। अब इस केस में नई बात यह हुई है कि सुचित्रा और शेखर की बेटी कावेरी ने खुद सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
शेखर कपूर और सुचित्रा के केस में बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं अपनी बात खुद कर सकती हूं'
बिग बॉस तेलुगु में सीजन 3 के विनर रहे सिंगर राहुल सिप्लिगुंज पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। ये घटना बुधवार की बताई जा रही है। राहुल एक पब में थे। इस दौरान वहां कुछ अज्ञात लोगों ने राहुल पर बियर की बोतलों से हमला कर दिया।
बिग बॉस विनर पर पब में हमला, सिर पर फोड़ी बियर की बोतलें, घूसों से भी पीटा