नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में एक सामाजिक मुद्दे को कॉमेडी और ड्रामा की हल्की-फुल्की डोज के साथ बड़े ही बखूबी से दिखाया गया है। जय बसंतु सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक लड़की की कहानी है, जो अपने जीवन यापन के लिए कंडोम बेचती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ ही समाज को सीख भी देती है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
2 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक निर्माता इस फिल्म का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। निर्माता सार्वजनिक हित में जारी किए गए एक और दिलचस्प विषय के साथ फिल्म के सीक्वल की योजना बना रहे हैं। फिल्म का सीक्वल बनना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह एक महिला स्टार की फिल्म है, जो सामाजिक मुद्दे पर बनी है।
3 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा सूत्रों के अनुसार एक दक्षिण प्रोडक्शन हाउस ने भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड से 'जनहित में जारी' के लिए तमिल, तेलुगू और पंजाबी रीमेक के अधिकारों के लिए संपर्क किया है। इन सभी रीमेक में एक ए-लिस्ट महिला अभिनेत्री को लिया जाएगा। इस फिल्म ने एक ऐसे मुद्दे को सामने लाया है, जिस पर लोग ज्यादा बात करने से भी बचते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इसे विभिन्न क्षेत्रीय दर्शकों के लिए कैसे बनाया जाता है और उनका क्या रिस्पांस मिलता है।
4 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने अपने सेटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स में पहले ही 23 करोड़ रुपये वसूल कर लिए हैं। इसके अतिरिक्त, इसे मध्य प्रदेश सरकार से 2 करोड़ और बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ की सब्सिडी मिली। यह फिल्म 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।