सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के गाने 'मसकली 2.0' को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ये गाना 'दिल्ली 6' फिल्म के गाने का रीमेक है। इसका ओरिजनल गाना मशहूर संगीतकार ए आर रहमाने ने कंपोज किया था। इस रीमिक्स गाने को लेकर लगातार यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। अब इस कड़ी में जयपुर पुलिस का नाम जुड़ गया है। खास बात है इस गाने के जरिए पुलिस ने लॉकडाउन के वक्त लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है।
'मसकली 2.0' गाने पर अब जयपुर पुलिस ने कर दिया मजाकिया कमेंट, वायरल हो रहा ये ट्वीट
जयपुर पुलिस ने इस गाने के बोल को थोड़ा बदल दिया है। साथ ही गाने पर मजाकिया अंदाज में कमेंट भी कर दिया। पुलिस ने इस ट्वीट में लिखा है कि अगर कोई भी घर से लॉकडाउन के वक्त बाहर निकलेगा तो उसे कमरे में बंद कर मसकली गाना सुनाया जाएगा।
जयपुर पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया- 'मत उड़ियो, तू डरियो ना कर मनमानी मनमानी। घर में ही रहियो ना कर नादानी। ऐ मसकली मसकली।' इसके साथ ही एक तस्वीर पोस्ट की है जिस पर लिखा है कि इधर उधर बेवजह घूमने पर कमरे में 'मसकली 2.0' गाना सुनाया जाएगा।
इससे पहले ए आर रहमान 'मसकली' गाने के रीमेक पर तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ए आर रहमान के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें 'मसकली' गाने का रीमेक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ए आर रहमान इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'इसे एन्जॉय करिए। 365 दिनों की मेहनत के बाद इसका म्यूजिक निकाला था। कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। एक गाने को बनाने के पीछे काफी मेहनत लगती है।'
मत उडियो, तू डरियो
ना कर मनमानी, मनमानी
घर में ही रहियो
ना कर नादानी
ऐ मसक्कली, मसक्कली#StayAtHome #JaipurPolice #TanishkBagchi #Masakali2 #ARRahman @arrahman @juniorbachchan @sonamakapoor @RakeyshOmMehra pic.twitter.com/lYJzXvD8i4
'मसकली' गाने के रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया हैं। इस गाने को सचेत टंडन और तुलसी कुमार ने गाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा दूसरी बार एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों 'मरजावां' फिल्म में नजर आए थे जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सोनाक्षी पर मुकेश खन्ना के कमेंट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया तीखा जवाब, बोले- 'किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'